Logo
ब्रेकिंग
बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन

कुश्ती के दांवपेंच वाले मोहित पहलवान ने बाबा रामदेव के साथ किया योग, राष्ट्रीय चैनलों पर दिखे लाइव

-इंडिया टीवी, आस्था चैनल पर हुआ लाइव प्रसारण।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अमूमन कुश्ती में दांवपेंच दिखाने वाले रेलवे में कार्यरत शहर के मोहित टाक पहलवान ने बाबा रामदेव कैम्प में योग करते हुए स्वस्थ भारत का संदेश दिया। इसका इंडिया टीवी व आस्था चैनल पर सीधा हुआ। प्रसारण में मंच से योग करते हुए इन्होंने रतलाम का नाम रोशन किया है।
बता दें कि रविवार प्रातः 8 बजे से इंडिया टीवी पर रामदेव बाबा द्वारा कराए जाने वाले योग का सीधा प्रसारण इंडिया टीवी पर हुआ था। जिसमें रतलाम के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता पहलवान मोहित टाक द्वारा रामदेव बाबा के साथ पतंजलि योग ग्राम हरिद्वार के मंच से 40 मिनट योग करते दिखाई दिए। इन्होंने अपने शहर को व दुनिया के लोगों को यह संदेश दिया कि लगातार योग करते रहने से लाइलाज बीमारी भी ठीक हो जाती है।

मोहित ने कुश्ती में जीते कई मेडल

रेलवे के कमर्शियल विभाग में कार्यरत मोहित पहलवान रतलाम की ऐसी प्रतिभा है, जिसने स्कूली कुश्ती में मिनी, जूनियर, सीनियर, स्कूल राष्ट्रीय कुश्ती ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी हो या बीएसएफ कुश्ती, सभी में बेहतर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय कुश्ती में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक, जूडो में स्वर्ण पदक व कराटे में ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया है। पिछले हफ्ते भी बाबा के साथ योग करते हुए आस्था टीवी व इंडिया टीवी द्वारा सीधा प्रसारण बताया गया था। मोहित टाक वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं जवाहर व्यायामशाला के सदस्य हैं। मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, अध्यक्ष रफीक मंसूरी, गौरव दुबे, वैभव जाट पहलवान आदि ने हर्ष व्यक्त व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.