Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

उज्जैन में तैनात रहा चेतन सिंह ग़ुस्सेल स्वभाव का था, मुंबई में कर दी फायरिंग

-जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में 5 लोगों की ली जान, यात्रियों ने आंख खोली तो बोगी खून से सनी थी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग कर चार लोगों मो मौत के घाट उतारने वाला आरपीएफ का जवान चेतन सिंह रतलाम रेल मंडल के उज्जैन स्टेशन पर भी तैनात रहा है। तब भी इसके ग़ुस्सेल व्यवहार से आए दिन साथी कर्मचारियों से कहासुनी होती थी।
फायरिंग की घटना में आरपीएफ के एक एएसआई टीकाराम समेत चार लोगों की मौत हो गई है। इस मामले के आरोपी चेतन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल आरोपी से कड़ी पूछताछ भी की जा रही है। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी चेतन सिंह ने अंधाधुंध गोलियां क्यों चलाईं। बहरहाल इस तरह की भी खबर सामने आई है कि आरोपी चेतन काफी दिन से डिप्रेशन में था। वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसकी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक वह बेचैनी का शिकार था। इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि वह अपने ट्रांसफर से भी नाराज था। आरोपी आरपीएफ जवान लोअर परेल आरपीएफ में तैनात था। पहले उसकी पोस्टिंग उज्जैन व गुजरात में थी। बाद में उसे मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया था।ट्रेन के अंदर पहले चेतन और टीकाराम के बीच में झगड़ा हुआ फिर आरोपी ने मृतक के ऊपर गोली चला दी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी जीआरपी के सामने अलग-अलग कहानी बता रहा है। जिसमें डिप्रेशन से लेकर ट्रांसफर तक की बात सामने आ रही है। हालांकि, हकीकत क्या है यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा।

क्या था मामला

मुंबई में आज सुबह जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग से चार लोगों की मौत हो गई। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई है। यह ट्रेन राजस्थान से मुंबई सेंट्रल आ रही थी। यह फायरिंग सुबह सात बजे के आसपास हुई है। फायरिंग की इस घटना में कुछ यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। इस घटना में को अंजाम देने वाले आरपीएफ जवान को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। यह फायरिंग ट्रेन के बी-5 कोच में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी चेतन सिंह से अपने सहकर्मी एएसआई टीकाराम पर गोली चलाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds