Logo
ब्रेकिंग
रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्...

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : रतलाम एसोसिएशन व यूनियन ने जीते उद्घाटक मैच

-आरडीएसए सचिव तिवारी व यूनियन के मंडल मंत्री बारोठ की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन रतलाम मंडल फुटबॉल क्लब के द्वारा रेलवे खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल मैच का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। रतलाम एसोसिएशन व यूनियन की टीम ने उद्घाटक मैच जीते
शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरडीएसए सचिव एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रवीण तिवारी रहे। अध्यक्षता एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने की। इन्होंने खिलाड़ियों से परिचय कर विधिवत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रथम मैच रतलाम एसोसिएशन एवं सिटी क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें रतलाम एसोसिएशन ने 2 गोल से जीत हासिल की। दूसरा मैच मॉर्निंग स्टार एवं यूनियन क्लब के द्वारा खेला गया। यूनियन ने दो गोल की बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की।


शुभारंभ अवसर पर यूनियन के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, हरीश चांदवानी, मंडल कार्यालय शाखा सचिव एवं मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, यूनियन क्लब के वरिष्ठ श्याम सुंदर कैथवास, सुनील वर्मा, विनोद पवार, सलमान, इकबाल अहमद, वरुण बिडवाल के अलावा फुटबॉल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और कॉमेंट्री सुशील मीनू माथुर ने की।

प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि 4 अगस्त को निम्बाहेड़ा एवं महू के मध्य पहला मैच दोपहर 2 बजे एवं दूसरा मैच झाबुआ एवं उज्जैन के मध्य खेला जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.