Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

प्रशासन व संयुक्त मोर्चा में मिलाप, मांगो पर सहमति होते ही सोशल मीडिया पर चले बधाई के संदेश

-मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक में डीआरएम ने दी मांगो पर सहमति
-डीआरएम ने बोला रतलाम स्टाफ ही करेगा गोधरा-रतलाम की वर्किंग।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बड़ोदरा मंडल के गोधरा क्रू एवं गार्ड को गोधरा-रतलाम-गोधरा खंड की एलआरडी देने तथा गाड़ी की वर्किंग देने की अनुमति देने के विरोध में पिछले 6 जून से संयुक्त मोर्चा के धरना प्रदर्शन डीआरएम के आश्वासन के बाद 9वें दिन स्थगित कर दिया गया है।
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ तथा वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के संयुक्त मोर्चा द्वारा लगातार नौवें दिन मंडल कार्यालय तथा लॉबी परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। शाम को डीआरएम रजनीश कुमार और सीनियर डीईई ने दोनों ट्रेड यूनियन के मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मनोहर बारोठ के साथ बैठक की। इसमें डीआरएम गोधरा की वर्किंग गोधरा स्टाफ को नही कराने पर राजी हो गए। उन्होंने बोला रतलाम स्टाफ ही गोधरा-रतलाम की वर्किंग करेगा।गोधरा-रतलाम के लिए गोधरा के क्रू तथा गार्ड को कोई नया एलआरडी नहीं दिया जाएगा। गोधरा रनिंग रूम से टीएसडब्ल्यूएस नहीं भेजा जाएगा। साथ ही यदि कोई आपत्ति गोधरा वाले लेते हैं तो टीएसडब्ल्यूएस की वर्किंग भी बंद कर दी जाएगी।


दोनों मंडल मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन अपने किए वादों से मुकरता है व यहीं बातें पुनः दुहरायी जाएगी तो संयुक्त मोर्चा पुनः आंदोलन करने पर विवश होगा।
मीडिया प्रवक्ता अशोक तिवारी व गौरव दुबे ने कहा कि अभी दोनों ट्रेड यूनियन के मंडल मंत्री ने निर्णय किया है कि फिलहाल प्रशासन के राजी होने के कारण यह आंदोलन फिलहाल के लिए स्थगित किया जाता है। यदि प्रशासन फिर से अपनी बात से मुकरता है तो हम फिर से एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। इस संघर्ष को अभी सिर्फ रोका गया है, खत्म नहीं हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.