Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

बारिश से पहले अलर्ट: बिजली आपूर्ति निर्बाध रहे, ट्रिपिंग में कमी लाई जाए

-बिजली कंपनी के निदेशक ने देखा ग्रिड, स्मार्ट मीटर की जानकारी भी ली।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। बारिश से पहले बिजली कंपनी अलर्ट हो गई है। निदेशक वाणिज्य पुनीत दुबे बुधवार को रतलाम आए। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की सेवा में इजाफा किया जाए। बिजली आपूर्ति निर्बाध रहे तथा ट्रिपिंग में कमी लाई जाए।

मालूम हो कि मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के आदेश पर विभिन्न अधिकारी जिलों का भ्रमण कर आपूर्ति, उपभोक्ता सेवाओं, राजस्व संग्रहण इत्यादि विषयों पर कसावट लाई जा रही हैं। इस क्रम में निदेशक वाणिज्य पुनीत दुबे रतलाम आए। उनके साथ स्मार्ट मीटर योजना के परियोजना प्रमुख रवि मिश्रा, स्मार्ट मीटर सेल इंदौर के अधीक्षण यंत्री आशीष आचार्य भी थे। दुबे ने स्मार्ट मीटर योजना संचालन की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों को उपभोक्ता सेवा बढ़ाने एवं लॉस घटाने पर फोकस रखने को कहा। उन्होंने पॉवर हाउस ग्रिड का आईपेक माड्यूल के तहत निरीक्षण किया। लॉगबुक भी देखी और ट्रिपिंग में कमी लाने के निर्देश दिए। स्मार्ट मीटर के रतलाम स्थित स्थानीय कंट्रोल सेंटर को भी देखा। इस अवसर पर रतलाम के अधीक्षण यंत्री एससी वर्मा, कार्यपालन यंत्री विनोवा तिवारी, अमित पटेल व शैलेंद्र गुप्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.