Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

इनका इसलिए सम्मान: 15 रक्तदान शिविर लगाकर ज़िले में आमजन में रक्तदान को लेकर भ्रम दूर किया, आयोजित किए कार्यक्रम

-रेडक्रॉस रतलाम, रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल द्वारा ब्लड बैंक पर सम्मान समारोह का आयोजन किया।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेडक्रॉस रतलाम, रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल द्वारा रक्तदाता दिवस पर ज़िला चिकित्सालय ब्लड बैंक पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लोगों में रक्तदान के प्रति भ्रांतियां न रहे। इसके लिए वर्ष भर शिविर लगाए गए। जिले के रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं व रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह, डॉ. सीपी राठौर रहे। अध्यक्षता मुकेश कुमार शुक्ल ने की। डॉ. सिंह ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से गरीब मरीजों, ट्रामा के मरीज सहित ग्रामीण इलाकों के गर्भवती महिलाओं को जरूरत होने पर रक्त उपलब्ध कराया जाता है। रतलाम जिले के जागरूक रक्तदाताओं को इस अवसर पर सम्मानित कर हम अपने को गौरान्वनित महसूस करते हैं। इस अवसर पर डॉ. राठौर व मुकेश कुमार शुक्ल ने भी संबोधित किया। समारोह में राकेश कुमार माथुर, कॉमर्स कॉलेज, विजय कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा, मनोज असाटी एम आर यूनियन, भूपेंद्र सिंह हिमालया स्कूल, देवराज यादव, राजा राठौर, सतीश राठौर, दिनेश कटारिया, कु अमिता असाटी, दीपक दुबे, मुकेश कुमार को सम्मानित किया गया। सचिव अश्विनि शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा वर्ष भर जिले में 15 रक्तदान शिविर लगाकर आमजन में रक्तदान को लेकर भ्रम दूर करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमे जावरा, आलोट, सैलाना, कालूखेड़ा शामिल हैं। इस अवसर पर लोकराज सिंह, अखिलेश गुप्ता, कमलेश यादव, नीरज गुप्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.