Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

मिसाल: इस पॉश कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस ब्लॉक में क्यों लगा चांदनी चौक का बोर्ड

-संधारण शुक्ल एजेंसी को कराकर रहवासियों ने खुद को दर्शाया रईस।
-पानी आपूर्ति सहित अन्य सुविधाओं की बहाली के लिए स्वयं ने किए प्रयास।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। शहर के अष्टविनायक कॉलोनी के निम्न आय वर्ग ईडब्ल्यूएस ब्लॉक के रहवासियों के हाथों में चांदनी चौक लिखा बैनर यहां के ही दूसरे रहवासियों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। क्योंकि रतलाम में पॉश व्यावसायिक एरिया चांदनी चौक के लोगों की श्रेणी में खुद को आंकते हुए ईडब्ल्यूएस के रहवासी ने एक मिशाल पेश की। उन्होंने निजी तौर पर राशि इकट्ठा कर अपनी बुनियादी सुविधा पानी, बिजली के स्वयं ने इंतजाम किए।
दरअसल वर्ष 2019 के बाद से तमाम विकसित रहवासी कॉलोनियों में नए नियम लागू है। इसके तहत रहवासियों को समिति का गठन कर निजी खर्च से पानी, बिजली आपूर्ति सहित अन्य सुविधाओं के इंतजाम करने होते है। लेकिन अष्टविनायक सहित आसपास की अन्य पॉश कॉलोनी में संधारण शुक्ल जमा करने में लोगों की अरुचि के चलते जलापूर्ति सहित अन्य सुविधाएं बेपटरी हो गई है। दूसरी ओर ईडब्ल्यूएस केटेगिरी के लोगों ने यह राशि जमा कर मिसाल पेश की है।

ठप पड़ी पानी व बिजली व्यवस्था की बहाली

अष्टविनायक की ईडब्ल्यूएस ब्लॉक में 35 में से 25 घर के रहवासियों ने संधारण शुल्क इकट्ठा कर राशि एजेंसी को जमा कराते हुए पेयजल व बिजली आपूर्ति बहाल करवाई। निम्न आय वर्ग केटेगरी के रहवासियों ने स्वयं को उच्च केटेगरी में माना। इसलिए वे चांदनी चौक का बैनर हाथ मे लिए दूसरे लोगों की सीख भी देते दिखाई दिए।
बता दे कि अष्टविनायक रहवासियों के मुताबिक अष्‍टविनायक रेसिडेंसी शहर की सबसे पॉश कॉलोनियों में शामिल है। इसके बावजूद मेंटेनेंस शुल्क के अभाव में विगत 7 दिनों से इस कॉलोनी में पेयजल आपूर्ती एवं स्‍ट्रीट लाईट बंद है। लोगों को प्राइवेट टेंकर बुलवाकर पानी के इंतजाम करने पड़ रहे है। वहीं ईडब्ल्यूएस निम्‍न आय वर्ग के बावजूद कॉलोनी की व्‍यवस्‍था जैसे पेयजल गार्डन स्‍ट्रीट लाईट की सुविधाऐ चालु करवा दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds