Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

धार्मिक संस्कार: महाराष्ट्र समाज मे 6 बटुकों का उपनयन संस्कार

-23 सालों से समाज मे सामूहिक उपनयन संस्कार का सिलसिला बरकरार।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। महाराष्ट्र समाज रतलाम में सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 6 बटुकों का विधिविधान से उपनयन संस्कार किया गया।
महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष भूषण बर्वे ने बताया कि महाराष्ट्र समाज रतलाम द्वारा विगत 23 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। इसमे क्रमवार बटुकों का उपनयन संस्कार किया जाता है।
इस क्रम में इस बार बटुक माधव शर्मा, अपूर्व चौधरी, तनिष्क दिवेकर, रिधेश शर्मा, गर्वित शर्मा एवं ह्रद्यांश गरोठकर का उपनयन संस्कार किया गया। गुरूजी निखिलेश करंदीकर, सुनील निगोसकर व हनुमंत रत्नपारखी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ।
इस आयोजन में महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष भूषण बर्वे, सचिव पराग रामपुरकर, कोषाध्यक्ष महेश कस्तूरे, वीरेंद्र वाफगांवकर, श्यामकांत बोरकर, श्याम विन्चुरकर, मिलिंद करंदीकर, सुनील सराफ, अरुण पोटाडे, धनंजय नारले, श्रीकांत दिवे, संतोष कोलंबेकर, किशोर जोशी, अरविंद डबीर, महाराष्ट्र समाज शारदा महिला मंडल उपाध्यक्ष सीमा वाफगांवकर, कल्पना पोटाडे, प्रतीक्षा रामपुरकर, सुरभि शिंखेड़कर, भाग्यश्री बर्वे, उत्तरा जोशी, मेघा सरवटे, संध्या सराफ,स्मिता बर्वे, सोनाली कस्तूरे सहित समाजजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds