Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

उज्जैन- शुजालपुर सेक्शन की ट्रेनों में पकड़े 250 बगैर टिकिट यात्री, 83750 रुपए वसूले

-25 मई को भी की गई थी एम्बुश चेकिंग।

न्यूज़ जंक्शन-19
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के वाणिज्‍य विभाग टिकिट जांच दल द्वारा 30 मई 2023 को उज्‍जैन-शुजालपुर स्‍टेशन के बीच स्‍पेशल टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसमें लगभग 10 मेल/एक्‍सप्रेस एवं सामान्‍य ट्रेनों की जांच की गई। कुल 250 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए। बिना टिकट यात्रियों से 83750 रुपए वसूले गए। इसके साथ ही गंदगी करते हुए पांच यात्रियों से 1000 एवं  11 बगैर बुक किए लगेज से लगभग 1100 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

सहायक वाणिज्‍य प्रबंधक राकेश कुमार धीमान के निर्देशन में किए इस अभियान में 13 टिकट चेकिंग स्‍टाफ, एक स्‍केल मैन एवं एक रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल हुए।

इससे पहले 25 मई को भी पालिया स्‍टेशन पर एम्‍बुश चेकिंग की गई। जिसमें कुल 257 बिना टिकट यात्रियों से 99,720 रुपए का राजस्‍व प्राप्‍त हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.