Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार ने 160 किमी गति से बन रहे ट्रैक की गति जांची

-एक दिनी निरीक्षण में महाप्रबंधक ने स्टेशनों के जायजा लेकर जाने यात्री सुविधा के हालात।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र द्वारा शनिवार को मंडल के विभिन्‍न खंडों एवं स्‍टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने नागदा-गोधरा सेक्शन में 160 किमी गति के लिए तैयार हो रहे ट्रैक का जायजा लिया।
सुबह निरीक्षण के लिए निकले महाप्रबंधक मिश्र
ने रतलाम-नागदा, नागदा-उज्‍जैन, उज्‍जैन-देवास-इंदौर, इंदौर-फतेहाबाद-रतलाम खंडों का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के साथ ही साथ मंडल के रतलाम, नागदा, उज्‍जैन, देवास, इंदौर एवं फतेहाबाद चंद्रावतिगंज स्‍टेशनों का गहन निरीक्षण किया गया।
स्‍टेशनों पर प्‍लेटफार्म, सर्कूलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, यात्री आरक्षण केन्‍द्र, लिफ्ट, रिटायरिंग रूम, प्रतीक्षालयों के निरीक्षण के दौरान संरक्षा, सुरक्षा, यात्री सुविधा, साफ-सफाई एवं स्‍वच्‍छता की जांच की। नागदा स्‍टेशन स्‍टेशन पर वन स्‍टेशन वन प्रोडक्‍ट स्‍टॉल पर स्‍टॉल संचालक से जानकारी ली।
विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान ट्रैक की क्षमता की जांच की। विभिन्‍न खंडों में ट्रैक की गोलाई एवं पुल-पुलियाओं पर ट्रेन की गति का निरीक्षण किया।

सेक्शन में योजनाओं की गति परखी
मीडिया से चर्चा करते हुए मिश्र ने कहा निरीक्षण का उद्देश्‍य मंडल में चल रहे विभिन्‍न विकासात्‍मक कार्यों जैसे नागदा-गोधरा खंड को 160 किमी प्रतिघंटाकी गति के लिए किए जा रहे कार्य, दोहरीकरण, आमान परिवर्तन, नई लाइन, अमृत भारत स्‍टेशन योजना के तहत किए जा रहे कार्य के साथ ही साथ संरक्षा, सुरक्षा, यात्री सुविधा, साफ-सफाई एवं स्‍वच्‍छता की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम रजनीश कुमार, मुख्‍य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) जयराम कुर्सीजा सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, निर्माण विभाग के अधिकारी एवं अन्‍य अधिकारी शामिल रहे।

यूनियन ने रतलाम में दिया ज्ञापन

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में महाप्रबंधक मिश्र का स्वागत किया गया। बारठ ने मुलाकात कर रतलाम मंडल की समस्याओं को लेकर अवगत कराया। कहा कि रेलवे हॉस्पिटल में नाक कान गले सहित अन्य डॉक्टरों की कमियां है। जल्दी ही पूर्ण की जाए। सभी विभागों में स्वयं के अनुरोध पर कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर अन्य मंडलों पर भेजने की कार्रवाई हो। न्यू रेलवे कॉलोनी, ओल्ड कॉलोनी के मकान के रखरखाव, लीकेज एवं अन्य समस्याओं घरों में दुरुस्त कराने जैसी समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मंडल के कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, सामान्य शाखा सचिव पंकज पंवार के अलावा अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.