Logo
ब्रेकिंग
जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ...

जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब में दी बड़ी राहत

न्यूज़ जंक्शन-18
​रतलाम/ उज्जैन। 10 अगस्त 2026 को उज्जैन में जे.सी. बैंक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं अंशधारकों की 113वीं वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन हुआ। इस आम सभा में अंशधारकों (शेयरहोल्डर्स) के कल्याण और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व निर्णय लिए गए। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम ने अपने तकरीबन 15 मिनिट के संबोधन में फ्रंटलाइन स्टाफ के कामों की सराहना की। साथ ही जेसी बैंक प्रबंधन द्वारा अंशधारकों के हित में किए जा रहे कामों को हितैषी बताया।
कार्यक्रम के दौरान वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों और बैंक डायरेक्टरों की उपस्थिति में इन निर्णयों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।


इस अवसर पर जेसी बैंक डायरेक्टर सचिन मिश्रा, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह, जोनल डायरेक्टर रश्मि चौधरी, संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बड़गोत्या, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे व नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्लूसी शेख जमील, शाखा सचिव संजय कुमार, अमित चौहान, विजय पाटीदार, शाखा अध्यक्ष नरेंद्र सहगल, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, सहायक शाखा सचिव मोहित टॉक, अविनाश श्रीवास, हेमंत मीणा, राजेश माथुर एवं रंजीत सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
<span;>​डायरेक्टर सचिन मिश्रा ने सभी सदस्यों से अपील की कि अंशधारकों के हित में लिए गए इन जनकल्याणकारी निर्णयों की जानकारी अधिक से अधिक साथियों तक पहुँचाएं और इस संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

आम सभा में लिए गए मुख्य एवं महत्वपूर्ण निर्णय
15% कुल डिविडेंड (लाभांश): अंशधारकों को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 12% डिविडेंड + 3% अनुग्रह राशि (Ex-gratia) को मिलाकर कुल 15% डिविडेंड देने की घोषणा की गई है। यह राशि 31 अक्टूबर 2026 तक सीधे सदस्यों के वेतन खाते में जमा कर दी जाएगी, जिसकी सूचना SMS से मिलेगी।

पार्ट पेमेंट की नई सुविधा:-  लोन लेने वाले अंशधारक अब वर्ष में एक बार लोन का आंशिक भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा उन लोन पर लागू होगी जिनकी न्यूनतम अवधि 36 ईएमआई (EMI) है।

संशोधित लोन स्लैब (01 सितंबर 2026 से प्रभावी):- रेल सेवा की अवधि के अनुसार लोन पात्रता की सीमा में बढ़ोतरी की गई है।
न्यूनतम लोन: ₹8,00,000/-
अधिकतम लोन: ₹25,00,000/-
ब्याज दरें यथावत: जेसी बैंक के सभी प्रकार के लोन पर ब्याज दर 4.95% पर यथावत रखी गई है। साथ ही FD एवं RD की ब्याज दरों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दीपावली गिफ्ट: इस वर्ष दीपावली के अवसर पर सभी अंशधारकों को विशेष उपहार (Gift) देने का निर्णय लिया गया है।
सुरेटी (Surety) सीमा: अब एक अंशधारक अधिकतम 80 बेसिक तक की सुरेटी दे सकता है।
अन्य लोन सीमाएं: एजुकेशन लोन, मेंबर्स लोन तथा मैरिज लोन (2 बच्चों की शादी हेतु अधिकतम ₹3,00,000) की सीमाएं पूर्ववत रखी गई हैं।

रेल सेवा की अवधि

नई लोन पात्रता (न्यूनतम राशि या बेसिक) 1 से 5 वर्ष
₹8,00,000 या 19 Basic (जो अधिक हो)

5 से 10 वर्ष ₹8,50,000 या 20 Basic (जो अधिक हो)

10 से 15 वर्ष ₹9,00,000 या 21 Basic (जो अधिक हो)

15 से 20 वर्ष ₹9,50,000 या 22 Basic (जो अधिक हो)

20 से 25 वर्ष ₹10,50,000 या 23 Basic (जो अधिक हो)

25 से 30 वर्ष ₹11,00,000 या 24 Basic (जो अधिक हो)

30 वर्ष से अधिक ₹12,00,000 या 25 Basic (जो अधिक हो)?

या CTD डिडक्शन स्लैब

₹25,000 तक Basic: ₹1,200

₹25,001 से ₹45,000 Basic: ₹1,600/-

₹45,001 से ₹70,000 Basic: ₹2,000/-
₹70,001 से ₹1,00,000 Basic: ₹2,500/-
₹1,00,000 से अधिक Basic: ₹2,700/

Leave A Reply

Your email address will not be published.