Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

धैर्य व धीरज का फल….धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए धीरज प्रजापति को रतलाम मंडल के सहायक मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है।
धीरज प्रजापति की नियुक्ति पर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि धीरज प्रजापति कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


इस अवसर पर जोनल संगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा, मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राठौड़, मंडल मीडिया प्रभारी सुजीत शर्मा, DRUCC सदस्य अनिल उपाध्याय, देवीशंकर मीणा, मंडल कोषाध्यक्ष संजय राठौर, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष हेतराम विश्नोई, मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा तथा इंजीनियरिंग शाखा अध्यक्ष चतर सिंह मीणा, ऑपरेटिंग शाखा अध्यक्ष राधेश्याम चोटियाँ सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् कर्मचारी हितों, उनके अधिकारों एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाती रही है। धीरज प्रजापति की नई जिम्मेदारी से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।नवनियुक्त सहायक मंडल मंत्री धीरज प्रजापति ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.