Logo
ब्रेकिंग
इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप... रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे.... भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट... ​नेपाल में गूंजेगा रामस्नेही संतों का जयघोष: काठमांडू चातुर्मास के लिए रतलाम से श्रद्धालुओं का जत्था... रतलाम में कल निकलेगी भव्य 'तिरंगा वाहन रैली': प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर और मंत्री चैतन्य काश्यप रहेंग... सजगता और इंसानियत मिसाल: नीमच स्टेशन पर CCTC रामेश्वर मीना की तत्परता से बची बेहोश यात्री की जान वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का 78 वर्ष की आयु में निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन ने ड्यूटी के वक्त खाया जहर, निजी अस्पताल में भर्ती, स्टेशन पर मचा हड़कंप

पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन…..महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोपण

हरियाली अमावस्या पर ‘त्रिवेणी वनम्’ अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम शहर में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो प्रमुख आयोजनों में वृक्षारोपण अभियान उत्साहपूर्वक संपन्न हुए। जहाँ एक ओर गुजराती चाल रेलवे कॉलोनी में जन्मदिन के विशेष अवसर को समाजहित और पौधारोपण से जोड़कर मनाया गया। वहीं दूसरी ओर हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर भाई-बहन की पहाड़ी पर ऐतिहासिक ‘त्रिवेणी वन रोपण’ अभियान की शुरुआत की गई।


हरियाली अमावस्या पर शिवगढ़ रोड स्थित ऐतिहासिक भाई-बहन की पहाड़ी पर बिरसा मुंडा सामाजिक सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘त्रिवेणी वन रोपण’ अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। यह अभियान ‘एक त्रिवेणी से त्रिवेणी वनम’ की पावन संकल्पना के साथ शुरू किया गया है।

​संतों और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:- ​कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चात सोनाक्षी चावड़ा द्वारा प्रस्तुत सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ के गायन से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
​इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में झाबुआ के प्रसिद्ध शिवगंगा अभियान के संस्थापक एवं पद्मश्री महेश शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ मंचासीन अतिथियों में निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती, अखंड ज्ञान आश्रम के संत स्वामी देवस्वरूपानंद महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विभाग संघचालक तेजराम मांगरोदा, राजू महाराज एवं समिति के अशोक पाटीदार शामिल रहे।

​कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। पद्मश्री महेश शर्मा का स्वागत रायसिंह, राजेश कटारिया व राकेश मोदी ने किया। स्वामी विशोकानंद जी का स्वागत जिला संघचालक सुरेंद्र सुरेका ने, स्वामी देवस्वरूपानंद जी का स्वागत नगर संघ चालक राजेश पटेल ने, विभाग संघ चालक तेजराम मांगरोदा का स्वागत विम्पी छाबड़ा व प्रीतेश गादिया ने तथा राजू महाराज का स्वागत सुनीता छाजेड़ व प्रवीण रामावत ने किया।

​विधिवत मंत्रोच्चार के साथ प्रथम त्रिवेणी का रोपण:- ​वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ अतिथियों और संतों के कर-कमलों द्वारा पहली त्रिवेणी (वट, पीपल और नीम) का रोपण किया गया। भारतीय परंपरा में इन तीनों वृक्षों का समूह आध्यात्मिक, पर्यावरणीय और औषधीय रूप से अत्यंत पवित्र और लाभकारी माना जाता है।
अभियान के तहत रोपे गए वट, पीपल और नीम पक्षियों के लिए प्राकृतिक आवास, घनी छाया, जैव विविधता और शुद्ध ऑक्सीजन का स्रोत बनेंगे। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि अभियान का मुख्य जोर केवल पौधारोपण पर नहीं, बल्कि पौधों की दीर्घकालिक देखभाल और सुरक्षा पर रहेगा।
​कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित संतों, अतिथियों एवं समाजजनों का आभार प्रीतेश गादिया ने व्यक्त किया।

गुजराती चाल रेलवे कॉलोनी: जन्मदिवस बना पर्यावरण और सामाजिक एकता का प्रतीक:- ​गुजराती चाल रेलवे कॉलोनी में RWA (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) एवं राजपूत समाज के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम RWA के संरक्षक एवं मार्गदर्शक नरेंद्र सोलंकी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित हुआ। जिसे कॉलोनीवासियों ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए मनाया।

 

इस शुभ अवसर पर कॉलोनी स्थित बाल उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित RWA के पदाधिकारियों, राजपूत समाज के सदस्यों, कॉलोनीवासियों, महिलाओं एवं बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ पौधारोपण किया। केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहते हुए, सभी उपस्थितजनों ने रोपे गए पौधों के नियमित संरक्षण, संवर्धन और बाल उद्यान को सदैव स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।​पौधारोपण के पश्चात उपस्थित जनों ने नरेंद्र सोलंकी को पुष्पगुच्छ भेंट किए।

इस दौरान वॉलीबॉल खिलाड़ियों और युवाओं ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी सहयोगियों, अतिथियों और कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.