Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

रतलाम: डाट की पुल रेलवे कॉलोनी में सेहत से खिलवाड़! नाले के गंदे पानी से सब्जियां चमका रहे ‘काका’

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शहर के डाट की पुल रेलवे कॉलोनी क्षेत्र से एक बेहद ही चिंताजनक और हैरान करने वाला वारयल वीडियो सामने आया है। वीडियो में।देखा जा रहा है कि चंद रुपयों के मुनाफे और सब्जियों को ताजा दिखाने की होड़ में लोगों की सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय एक सब्जी विक्रेता (काका) नाले के दूषित पानी का इस्तेमाल कर सब्जियों को धोने और उन्हें ‘ताजा’ रखने का काम कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों को बीमारियों की भट्टी में झोंकने जैसा है।

​बता दें कि गंदे और सीवेज के पानी में कई तरह के घातक बैक्टीरिया, वायरस और रासायनिक तत्व होते हैं। इस पानी से धुली सब्जियों का सेवन करने से क्षेत्र में गंभीर महामारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही बारिश के दिनों में ट्रैक की गंदगी तथा डीजल युक्त पानी सीधे तौर पर नाले में आकर बह रही है।

​इंदिरा नगर निवासी देव प्रकाश सिसोदिया का कहना है कि वीडियो जारी होने से पहले भी शायद सब्जी विक्रेता ग्राहकों की नजरों से बचकर नाले के पास से पानी लेता होगा। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किया जा रहा गंभीर अपराध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds