Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें

-सांसद ललवानी ने शहीद हेमु कालानी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भारतीय संविधान की मान्यता प्राप्त सिंधी भाषा को सिंधी समाज में ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सिंधी भाषा नई पीढ़ी तक अपनाई व बोली जाए। इसके लिए घरों में नए बच्चों के लिए सिंधी भाषा बोलना अनिवार्य किया जाए। इससे यह पारंपरिक भाषा बेहतरी से समृद्ध हो सकेगी
यह बात पिछले दिन रतलाम आए सांसद शंकर लालवानी ने सिंधी कॉलोनी संत कंवरराम नगर स्थित शहीद हेमू कालानी प्रतिमा के अनावरण के बाद माल्यार्पण के दौरान कही।


बता दें कि 22 फरवरी 2026 को केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य में शहीद हेमू कालानी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम था। लेकिन सांसद लालवानी उस दौरान संसदीय कार्य के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। लेकिन जून के पहले सप्ताह में सांसद लालवानी रतलाम पहुंचे।

इसके बाद रतलाम पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष आरके सतवानी सहित समाजजनों के साथ वे माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान समाजजनों ने रतलाम में सिंधी समाज की धार्मिक गतिविधियों के बारे में जानकारी भी दी।

रिटायर्ड बेटी के लिए सुनी गुहार की जीएम से चर्चा:- इधर, पूज्य सिंधी पंचायत रतलाम के अध्यक्ष आरके सतवानी ने सांसद लालवानी से रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी की विधवा बेटी की पेंशन संबंधित प्रकरण में संबंधितों की उदासीनता का मामला संज्ञान में दिया।

सतवानी ने बताया कि नियमों के बावजूद रतलाम मंडल का कार्मिक विभाग पेंशन प्रकरण पर अमल नहीं कर रहा है। सांसद लालवानी ने इस संबंध में पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक को मामले की जानकारी दी। जल्दी ही मामले में निदान की बात कहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.