Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

खेलों में समर्पण की सराहना….आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का सम्मान

-डीआरएम टूर्नामेंट में इंदौर रॉयल्स ने जीता DRM क्रिकेट कप-2026 का खिताब
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के आरपीएफ क्रिकेट मैदान में आयोजित मंडल रेल प्रबंधक लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का फाइनल मुकाबला दो दिन पहले इंदौर रॉयल्स एवं रतलाम राइडर्स के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में इंदौर रॉयल्स ने रतलाम राइडर्स को 30 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस दौरान रतलाम मंडल खेलकूद संघ (आरडीएसए) अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने पिछले माह रिटायर हुए पूर्व डब्ल्यूएलआई (खेलकूद) हरीश चांदवानी का उनकी खेल सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
इससे पहले डीआरएम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। समापन पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने 129 रनों पर सिमटी रतलाम राइडर्स :- 20-20 ओवर के इस मुकाबले में इंदौर रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। टीम की ओर से सुरेन्द्र मालवीय ने 36 गेंदों पर 62 रन तथा माधव सक्सेना ने 34 गेंदों पर 46 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। रतलाम राइडर्स की ओर से शक्ति सिंह एवं अनिल पाल ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रतलाम राइडर्स की टीम 129 रनों पर सिमट गई। रतलाम राइडर्स की ओर से शकील शाह ने 26 गेंदों पर 32 रन तथा हेमंत यादव ने 19 गेंदों पर 23 रनों की उपयोगी पारी खेली। प्रतियोगिता में सुरेन्द्र मालवीय (इंदौर रॉयल्स) को मैन ऑफ द मैच, हेमंत यादव (रतलाम राइडर्स) को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा प्रमोद सिंह (इंदौर रॉयल्स) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।
इस प्रतियोगिता में रतलाम, इंदौर, उज्जैन, चित्तौड़गढ़, दाहोद सहित कुल 8 टीमों ने भाग लिया। विशेष बात यह रही कि प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार अंतर-विभागीय आधार पर न होकर विभिन्न शहरों की टीमों के मध्य किया गया तथा सभी मुकाबले रात्रि में दूधिया रोशनी (फ्लडलाइट्स) के बीच आयोजित किए गए।

शॉल श्रीफल से चांदवानी को किया सम्मानित:- खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए हाल ही में रेल सेवा से सेवानिवृत्त हुए मुख्य कल्याण निरीक्षक (खेल) हरीश चांदवानी को खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में अंपायरिंग की जिम्मेदारी हिम्मत सिंह सिसोदिया एवं राघवेन्द्र सिंह ने निभाई, जबकि कोच के रूप में लोकपाल सिंह सिसोदिया तथा कल्याण निरीक्षक (खेल) खिलान सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.