Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

रेलवे स्टेशन पर तीसरे गेट की तक़रार बरकरार….लेक्सो प्लाजा बिल्डिंग की प्लेटफॉर्म से एंट्री की उलझन, संशय- मंजूरी या जुगाड़?

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे स्टेशन पर मल्टी फूड व रेस्टोरेंट के लिए तैयार की गई लेक्सो प्लाजा बिल्डिंग के तीसरे गेट को लेकर तकरार अभी बरकरार है। दरअसल बिल्डिंग में स्थित दाएं छोर स्थित खानपान रेस्टोरेंट का एक गेट प्लेटफॉर्म नंबर 4 की ओर खोला गया। लाभ यह है कि इससे कोई भी प्लेटफॉर्म से सीधे होटल में प्रवेश कर सकता है। इसे अवैध मानते हुए स्टेशन के अधिकारियों ने पिछले दिनों इसके आगे से बेरिकेटिंग कर दी थी। लेकिन जुगाड़ कर बेरिकेटिंग थोड़ी पीछे कर अब होटल के गेट को प्लेटफॉर्म के अंदर मिला लिया गया। इसकी मंजूरी है या नही, इसे लेकर साफ नहीं है। लेकिन होटल संचालक की मनमर्जी को लेकर सवाल उठने लगे है।
हालांकि दो दिन पहले जीएम रामाश्रय पांडेय के रतलाम आने पर होटल के गेट को बंद कर दिया थ। अब इसे खोलकर दोबारा उपयोग शुरू कर दिया गया है।
बता दें कि आंतरिक सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर अधिकृत मुख्य गेट्स के अलावा अन्य स्थानों पर बेरिकेटिंग या दीवार खड़ी की गई। लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर 4 के बड़ौदा छोर पर नज़ारा कुछ अलग ही है।

पिछले दिनों बंद किया था प्रवेश:- कुछ माह पहले लेक्सो प्लाजा बिल्डिंग का शुभारंभ किया गया। अतिरिक्त लाभ के लिए एक छोर पर बने होटल के पास से प्लेटफॉर्म 4 पर जाने के लिए अस्थाई एंट्री बना ली थी। स्टेशन के अधिकारियों ने इसे एक बार तो बंद करवाया। लेकिन इसे दोबारा खोल दिया था। अब बेरिकेटिंग होटल में प्रवेश गेट को प्लेटफॉर्म एरिया तक छोड़कर बेरिकेटिंग की गई। इससे यात्री अनाधिकृत तौर से प्लेटफॉर्म नंबर 4 से होटल में प्रवेश कर सीधे बाहर भी निकल रहे है। बताया जा रहा है कि होटल संचालक व कमर्शियल विभाग के एक कर्मचारी के बीच गहरी सांठगांठ व सहभागिता है। इसलिए कर्मचारी द्वारा गेट को प्लेटफॉर्म की खोलने की मंजूरी मिलने की बात कही जा रही है। लेकिन स्टेशन के अधिकारी का कहना है कि इसके संबंधित कोई भी आदेश या लेटर स्टेशन प्रशासन को नही मिला है।

पूर्व में पकड़ाए थे संदिग्ध:- पूर्व में आरपीएफ ने पुराने माल गोदाम परिसर से प्लेटफॉर्म पर जाते इसी एरिया से अवैध तरीके से चांदी ले जाते एक युवक को पकड़ा था। वहीं इन्ही रास्तों से अवैध वेंडिंग करने वाले लोग ट्रेनों में खानपान सामग्री स्टेशन तक पहुंचते व ट्रेनों में चढ़ाते रहे। इसे लेकर स्टॉल संचालकों ने घोर आपत्ति भी ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.