सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान:- यूनियन फुटबॉल क्लब ने सेना के सेवानिवृत्त जवान और भारतीय रेल के सीनियर खिलाड़ियों का किया सम्मान
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन फुटबॉल क्लब द्वारा रेलवे खेल मैदान पर खेल जगत और देश सेवा को समर्पित सीनियर खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश सेवा से लौटे कुणाल रावत और रेल खिलाड़ी प्रहलाद अहीर का हुआ सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य आकर्षण क्लब के सीनियर खिलाड़ी कुणाल रावत रहे। जिन्होंने भारतीय थल सेना (आर्मी) में अपनी गौरवशाली और निष्ठापूर्ण सेवाएं पूरी की। सेवानिवृत्त होने के बाद खेल मैदान पर वापसी की। खिलाड़ियों का फूल-मालाओं, साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
सीनियरों के सम्मान में जूनियरों ने दिखाया दम: फ्रेंडली मैच रहा रोमांचक:- इस मौके पर जूनियर अंडर-17 अहीर क्लब नीमच और जूनियर यूनियन फुटबॉल क्लब के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया। अंत तक चले इस कांटे के मुकाबले में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। मैच बेहद दोस्ताना माहौल में समाप्त हुआ।

कार्यक्रम में यूनियन और खेल जगत के शीर्ष पदाधिकारियों ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, आर. आर. खान (अध्यक्ष, फुटबॉल क्लब), वाजिद हुसैन खान (सचिव, वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब), अरविंद शर्मा (पूर्व JRI सेक्रेटरी) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्लब के सम्मानित सदस्य अनीस सिद्दीकी, कमल यादव, श्याम सुंदर केतवास, मंजूर भाई, मदन रैकवार, वेद प्रकाश शर्मा, रमेश बोरासी, सिद्धार्थ दलौर, जेम्स विलियम, सुभाष नायडू और अशोक नायडू सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और यूनियन के साथी उपस्थित रहे।
