Logo
ब्रेकिंग
जीएम साहब, अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है...यह तो सीधे बोर्ड पॉलिसी की अवहेलना, रेल संगठन पदाधिक... ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन

जीएम साहब, अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है…यह तो सीधे बोर्ड पॉलिसी की अवहेलना, रेल संगठन पदाधिकारी ने बताई समस्याएं

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जीएम साहब, दिवंगत रेलकर्मियों की संतानों को रतलाम मंडल में अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही। इससे पीड़ित परिवार के सामने परिवार गुजारी का संकट गहराने लगा है। रेलवे बोर्ड की जायज पॉलिसी की अवहेलना की जा रही है। कृपया ध्यान दिया जाएं।
ऐसी मांग आल इण्डिया एस.सी./एस.टी रेलवे एम्प. एसो. रतलाम मंडल द्वारा पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय को रेल कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए कही। इस मौके पर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने पृथक से मुलाक़ात की।

जीएम का स्वागत किया:- डीआरएम ऑफिस के कमेटी रूम में एस.सी./एस.टी एसोसिएशन द्वारा पहले जीएम पांडेय का स्वागत, अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात रतलाम मंडल में एस.सी./एस.टी रेलवे कर्मचारियों की समस्या जैसे अनुकंपा नियुक्ति नहीं देने, आपसी स्थानांतरण पर देरी करने, रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पॉलिसी की अनुपालना नहीं करने, पैनल पर रखने के बाद पदोन्नति नहीं देना, एससी /एसटी रेल कर्मचारियों के स्वेच्छा से ट्रांसफर पॉलिसी एवं पदोन्नति पर जानबूझकर देरी करने सहित कई समस्याओं पर चर्चा की गई। महाप्रबंधक द्वारा सभी मांगों को सुना और सभी मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एसो. के पदाधिकारी आर.सी.वर्मा, ज़ोनल उपाध्यक्ष, पी.एन.वर्मा, मंडल मंत्री एम. एल.मीना, प्रकाश प्रदीप महावार बुनकर, राम प्रकाश शाक्य, बी.पी. बंशीवाल, हरि मोहन वर्मा, नेमीचन्द मीना, रुपेश मीना, आकाश मीना, राहुल तटवाड़े सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

परिषद बताई अपनी समस्याएं:- दूसरी ओर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने भी जीएम रामाश्रय पांडेय का स्वागत कर उन्हें रेलकर्मियों से संबंधित समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर जोनल संगठन उपाध्यक्ष शिवलहरी शर्मा, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पराशर, जेडआरयूसीसी सदस्य अनिल उपाध्याय, रामफुल मीणा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds