Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

विक्रम अवॉर्डी संजय वशिष्ठ को बड़ी जिम्मेदारी….पांडिचेरी में होने वाली 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल के चयनकर्ता नियुक्त

न्यूज़ जंक्शन-16

रतलाम।  बास्केटबॉल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व खेल पुरस्कार “विक्रम पुरस्कार” से सम्मानित संजय वशिष्ठ को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय बास्केटबॉल संघ ने उन्हें पांडिचेरी में होने वाली 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु भारतीय बास्केटबॉल टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया है।

भारतीय बास्केटबॉल संघ के सचिव कुलविंदर सिंह गिल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र वशिष्ठ को प्राप्त हो गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 22 मई से 29 मई 2026 तक पांडिचेरी में आयोजित की जाएगी। वशिष्ठ 21 तारीख को पांडिचेरी के लिए रवाना होंगे।

गौरतलब है कि वशिष्ठ पूर्व में भी भुवनेश्वर एवं पांडिचेरी में आयोजित जूनियर एवं यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में भारतीय बास्केटबॉल संघ द्वारा चयनकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बता दें कि खेल जगत में लंबे अनुभव रखने वाले संजय वशिष्ठ जुलाई 2025 में पश्चिम रेल्वे के रतलाम मंडल से मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के पद से रिटायर्ड हुए हैं। इसके अतिरिक्त वे पहले भारतीय रेल की बास्केटबॉल टीम के चयनकर्ता भी रह चुके हैं।

वशिष्ठ की इस उपलब्धि पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप, एवं समस्त खेल संगठन, बास्केटबॉल जिला संघ अध्यक्ष सुशील अजमेरा, सुनील दुबे, अनुज शर्मा सहित खेल जगत से जुड़े सभी साथियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.