Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

सात समंदर पार का कमाल…रतलाम के जूलियस चाको कनाडा में आयोजित 21 किमी मैराथन दौड़ में शामिल, फिनिशर मैडल हासिल किया

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सीनियर सिटीजन कैटिगिरी में इंडिया में कई बार मैराथन दौड़ की इवेंट में सफलता के झंडे गाड़ चुके रतलाम निवासी एथलीट जुलियस चाको ने कनाडा में भी अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। चाको ने 26 अप्रैल मैराथन-डे पर कनाडा में आयोजित 21 किमी हाफ मैराथन दौड़ में फिनिशर मैडल प्राप्त किया।
बता दें कि रेलवे से रिटायर्ड 66 वर्षीय जुलियस ने इंडिया में अलग-अलग शहरों में आयोजित पंख मैराथन सहित अन्य नामी एथलेटिक्स इवेंट में अवॉर्ड जीते है। फिलहाल वे कनाडा व अमेरिका के पारिवारिक टूर पर है।


उन्होंने फोन पर चर्चा में जानकारी दी है कि वह अंतराष्ट्रीय हाफ मैराथन (21km ) रनर बन गए है। मैराथन-डे पर कनाडा के ओतंरियों राज्य के मिसोगा (missoga) शहर में आयोजित मैराथन रेस हुई। कठिन परिस्थिति (डंड हवा 2 तापमान ) के बीच 2 घंटे 40 मिनिट में अंतरराष्ट्रीय स्तर का फिनिशर मैडल हासिल किया। अमेरिका सहित कनाडा में उन्होंने रतलाम का नाम रौशन किया। इस इवेंट के बाद उन्हें ऑफिसियल 65 उम्र पार कैटिगरी में अंतरराष्ट्रीय मैराथन रनर का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके पीछे उनका एथलेटिक्स के प्रति प्रेम, मेहनत तथा प्रभु येशु का आशीर्वाद मानते है। कनाडा में मैराथन दौड़ के दौरान पत्नी, बेटा बहु साथ थे। तीनों ने प्रोत्साहित कर हौसला बढ़ाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.