Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

रेल महकमे के साथ ‘रेल रन’….डीआरएम दौड़े तो दौड़ पड़े कर्मचारी-अधिकारी, दिया फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का संदेश

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे रतलाम मंडल में 01 फरवरी 2026 को पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल के अध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा के निर्देशन में रेल रन का आयोजन किया गया । 01फरवरी को प्रातः RPF ग्राउंड से शुरू होकर रेलवे अस्पताल और न्यू रेलवे कॉलोनी स्पोर्ट्स ग्राउंड से वापस रेलवे सुरक्षा बल ग्राउंड तक पहुंचने वाली लगभग 3 किलोमीटर लंबी ‘रेल रन’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार इस उत्साहपूर्ण कार्यक्रम ने फिटनेस के महत्व के साथ ‘स्वच्छ और हरित रेलवे’ तथा रिड्यूस, रेयूज, रीसाइकल ‘Reduce, Reuse, Recycle’ जैसे पर्यावरणीय संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रचारित किया गया।

इस रेल रन में बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उत्साह के साथ शामिल हुए, जिसने इसे सामूहिक जागरूकता अभियान का रूप दे दिया।

यह प्रेरणादायक आयोजन पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा के नेतृत्व में संपन्न सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा, “ऐसे कार्यक्रम रेल परिवार को एकजुट करते हैं तथा सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत बनाते हैं। यह स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ पर्यावरण और जागरूक समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.