Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

देशभक्ति का उल्लास….शैक्षणिक व रेल संस्थाओं में मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगा फहराने के बाद बांटी मिठाई

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के स्कूल सहित शासकीय संस्थाओं में गणतंत्र दिवस उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद मिठाई बांटी। साथ ही सांस्कृतिक आयोजन हुए।
मातृ विद्या मंदिर के पूर्व छात्र चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं श्रीमातृ विद्या मंदिर के पूर्व छात्र अंकित बारमेचा के मुख्य आतिथ्य में आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि अनुशासन वह गुण है जिसे हम अपने जीवन में लाकर देश को नई दिशा दे सकते हैं। आज का दिन यह संकल्प लेने का दिन है कि हम लोकतांत्रिक परंपराओं व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे ।

उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान की रक्षा की शपथ भी दिलवाई। शिक्षक पालक संघ के अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार ने कहा कि आज का दिन राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्र के प्रति हमारे समर्पण का दिन है। जिससे हम आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार कर सकते हैं। इसके पूर्व अतिथियों ने माताजी व श्रीअरविंद की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन कर झंडा वंदन किया तथा परेड की सलामी ली। विद्यार्थियों ने आकर्षक पी .टी. व परेड का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किये। मुख्य अतिथि का स्वागत सतीश पंड्या,प्रकाश गंगराड़े, नारायण चौरासी ,भावना शर्मा, योगिता गुप्ता, सत्यांश ओझा, करुणा तंवर ,नवीन शर्मा , संजय ओझा आदि ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मानसी डबरिया एवं तप्ती शर्मा ने किया। आभार विद्यालय प्रबंधक यशपाल तंवर ने माना।

मजदूर संघ कार्यालय दाहोद में खिलाड़ी बच्चे सम्मानित:- वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय दाहोद में गणतंत्र दिवस का आयोजन जेसी बैंक डायरेक्टर सचिव मिश्रा की मौजूदगी में किया गया।

मुंबई में नेशनल कराते में बेस्ट प्रदर्शन कर लौटे रेलकर्मियों के बच्चों को डायरेक्टर सचिन मिश्रा द्वारा सम्मानित किया। सभी को शुभकामनाएं दी।

ओबीसी एसोसिएशन कार्यालय पर झंडावंदन:- ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा जेसी बैंक के पास स्थित कार्यालय में झंडावंदन का समारोह हुआ। मंडल संरक्षक चेतन सैनी और मुन्नीलाल राजपूत द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ओबीसी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संरक्षक सैनी ने संबोधित करते हुए राष्ट्रहित तथा रेल हित में काम करने का संकल्प लिया।

पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद में उत्साह का माहौल:- परिषद कार्यालय गांधीनगर में झंडा वंदन का कार्यक्रम किया। जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, सहायक महामंत्री प्रशांत पांडे, सहायक मंडल मंत्री अनिलओझा, डी आर यू सी सी सदस्य अनिल उपाध्याय, धर्मेंद्र सैनी, राधेश्याम नापित, राधेश्याम चोटियां, देवी शंकर मीणा, अतर सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, फूल सिंह, मुकेश गिनोदी, पंकज मीणा, प्रभात आनंद के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


शहर से बाहर रहे जोनल महामंत्री शिवलहरी शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को फोन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने रेलवे हित के मद्देनजर कर्मचारी हितैषी प्रशासनिक कामों में सहयोग देने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.