Logo
ब्रेकिंग
भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक...

नोटों से भरा रेल यात्री का बैग लौटाने वाले कुलियों का मजदूर संघ ने किया सम्मान

 

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे स्टेशन पर अपने काम के दौरान प्लेटफॉर्म पर नोटों से भरा यात्री का बैग सुरक्षित लौटाने वाले कुलियों को वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय पर सम्मानित किया गया। रतलाम स्टेशन पर कार्यरत कुली भरत गंगाराम बिल्ला न 2469और श्री गबो नबी बिल्ला न 2794 ने मुंबई निवासी यात्री का भूलवश छूटे लगभग 1 लाख रुपयों भरे बैग को आरपीएफ के माध्यम से लौटाया। जो कि ईमानदारी की एक मिसाल है।

मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने पुष्प माला और वार्षिक कैलेंडर 2026 व स्कार्फ से सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी, सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, कोषाध्यक्ष /DYCTI RTM महेन्द्र सिंह गौतम, युवा मंडल सचिव अशोक टंडन, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती रंजीता वैष्णव, राजेश माथुर, अश्विन एलेक्जैंडर ऑफिस स्टाफ अशोक, लियाकत और रतलाम स्टेशन कुली इंचार्ज निर्भय सिंह के साथ अकील, जाकिर, ओम, यूसुफ, महेश, प्रभु, रमेश आदि कुली समारोह में शामिल हुए। कुली इंचार्ज निर्भय सिंह और सम्मानित कुलियों ने भावुक होते कुलियों को सम्मान देने और सहयोग पूर्ण कार्यों के लिए हृदय पूर्वक आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.