Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

युवा दिवस पर यूनियन की संगोष्ठी, अतिथि पीयूष पांडे ने कहा-युवा विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलें, मजदूर संघ का कार्यक्रम शाम को

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन कार्यालय में सोमवार को विवेकानंद जयंती पर युवाओं की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय पीयूष पांडे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल महिला सचिव कांता तिवारी, मंडल युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा, युवा महिला समिति अध्यक्ष इंदु माहेश्वरी, सचिव नामित कुमायूं द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत विवेकानंद जी को याद किया। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांडे ने अपने वक्तव्य में विवेकानंद जी को याद करते हुए उनके कार्यों के अनुरूप युवाओं को मार्गदर्शन दिया। उनके मार्ग पर चलने के लिए कहा। इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में युवाओं एवं महिलाओं को विवेकानंद जी की किए गए कार्य का उल्लेख किया। उनके कथन को याद करते हुए बताया ‘उठो जागो रुको मत, जब तक अपने लक्ष्य की प्राप्ति ना हो’ को दोहराया गया। युवा संगोष्ठी में 200 से अधिक युवा एवं महिलाओं ने युवा संगोष्ठी में भाग लिया। इस अवसर पर यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, उपाध्यक्ष कपिल गुर्जर, मंगल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, उपाध्यक्ष नितिन कुशवाह, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, जेसी बैंक डायरेक्टर अर्पित जैन, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, भूपेंद्र गुर्जर, जितेंद्र सोनी, महेंद्र राठौर, पूर्व डायरेक्टर वाजिद खान, मेडिकल शाखा सचिव हरेंद्र सिंह यादव, अजय मीणा, राहुल गुर्जर, शशिकांत शर्मा, महिला समिति उपाध्यक्ष अनीता वर्मा, सिमरन, पूनम बाघेल, नम्रता यादव, आरती बोरासी, हिना एवं रेखा के अलावा तमाम रेल कर्मचारी युवा संगोष्ठी में उपस्थित रहे। युवाओं का आभार युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा ने दिया। समस्त जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

 

रेलवे अस्पताल में आयोजन:- इसी तरह वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा सोमवार शाम 5 बजे रेलवे अस्पताल में आयोजन किया है। मंडल मंत्री अभिलाष नगर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में युवा दिवस पर सुबह 11 बजे अस्पताल के मरीजों को फल वितरित किया। शाम को 5 बजे युवा संवाद रहेगा। मुख्य अतिथि डीआरएम अश्वनी कुमार रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds