Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

युवा रेल हित में कार्य करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़े – एडीआरएम अक्षय कुमार

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इसमें सुबह व शाम को कार्यक्रम आयोजित किए गए। सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया कि शाम को मजदूर संघ कार्यालय में युवा संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एडीआरएम अक्षय कुमार, सीनियर डीईई टीआरओ महेश कुमार गुप्ता रहे। अतिथियों का स्वागत युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर एवं महिला युवाध्यक्ष श्रेया चोऋषि ने किया।
एडीआरएम अक्षय कुमार ने संबोधित करते हुए कहा रेलवे में युवाओं को रेल हित में कार्य करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की और अग्रसर होना चाहिए।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते कहा-भारतीय रेल युवा हैं। युवा संगठित होकर रेल एवं संगठन के लिए कार्य करें। स्वामी जी के पदचिन्हों पर चलकर सकारात्मक दिशा में कार्य करते रहे।
मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने संबोधित करते हुए यह दौर युवाओं का हैं। सकारात्मक सोच के साथ चलकर संगठन को मजबूत करना होगा। इसके पश्चात इंजीनियरिंग एवं मैकेनिक ब्रांच की युवा समिति का गठन किया गया।


संचालन राजेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल एवं नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्लू सी सदस्य गौरव संत, शाखा सचिव दीपक गुप्ता, बापी चौधरी, अमित चौहान, शाखा अध्यक्ष विशाल गुप्ता, इमरान खान, सुनील डागर, जयंत अग्रवाल, नवनीत कुशवाह, रामेश्वर मीणा, राजकुमार द्रविड़, शिवकुमार मिश्रा, आशीष मिश्रा, महिला समिति अध्यक्ष रंजीता वैष्णव, सुनीता राठौर, आशा कंडारे सहित भारी संख्या में युवा रेल कर्मचारी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके पूर्व सुबह के सत्र में रेलवे अस्पताल रतलाम में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। जिसमें प्रमुख रूप से सीएमएस राजेश कुमार बेन, डॉ. अविनाश कुमार, डॉ. अर्चना उपाध्याय, महेंद्र तटवाड़े, डॉ. के विशेष मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के बाद कॉमरेड अश्विनी शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। 2 मिनिट का मौन ऱखकर उनके कार्यों को याद किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds