Logo
ब्रेकिंग
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा...

कपल सिंगिंग इवेंट में खूब जमा ड्यूएड गानों का रंग, सिसोदिया ग्रुप के आयोजन में अंत तक जमे रहे श्रोता

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम । रतलाम के ऐतिहासिक गुलाब चक्कर परिसर में सिसौदिया सुर संगम ग्रुप द्वारा कपल सिंगिंग थीम पर आयोजित श्रीमान श्रीमती जी म्यूजिकल आयोजन में पति-पत्नी की जोड़ियों ने खूब रंग जमाया। संगीत का माहौल ऐसा बना कि आखरी सॉंग तक दर्शक सुमधुर गीतों का लुफ्त उठाते रहे।
बता दें कि सिसौदिया सुर संगम द्वारा निरंतर अलग-अलग थीम पर म्यूजिकल इवेंट आयोजित करता आया है।
11 जनवरी रविवार को कपल थीम पर आयोजन हुआ। ग्रुप संचालक विजेंद्र सिंह सिसौदिया व संचालक सदस्य कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद नियत समय 7 बजे कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में दो राउंड में प्रस्तुतियां हुई। इसमें हितेश व्यास, विजय गुप्ता, अनमोल सुरोलिया, नयन सुभेदार, जलज शर्मा, मयूर व्यास, किरण चौहान, सुदर्शन सिंह, दलजीत सिंह संधु सहित अन्य कलाकारों ने सपति व सपत्नी एक से बढ़कर एक फिल्मी गानों की प्रस्तुतियां दी।
इस बीच समजसेवी व संगीतप्रेमी आनंद (सर्वानंद) का सम्मान किया गया। कार्यक्रम आखरी पायदान में सभी जोड़ियों ने सामूहिक गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया। संचालन ग्रुप के सिसोदिया व चौहान ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.