Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

जीत का ऐसा भी जश्न….एसबीआई रतलाम की महिला कर्मचारियों ने वर्ल्ड कप जीत का मारा सिक्स, खुशी सीधे ग्राहकों के बीच, हो गया मुंह मीठा

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। महिला वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की जीत के बाद देशभर में

जीत की जश्न का माहौल रहा। वहीं मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में एसबीआई की महिला कर्मचारियों ने अपने स्तर पर ख़ुशी का इज़हार किया। रतलाम की सभी ब्रांच में इन्होंने मिठाई व चॉकलेट बांटकर अपने ग्राहकों का मुंह मीठा कराया। सरकार की महिला सशक्तिकरण थीम को बढ़ावा देने बैंक की महिला शक्ति द्वारा अनोखा नज़ारा रतलाम में देखने को मिला। जिसकी शहरभर में खूब चर्चा रही है।

महिला कर्मचारियों ने कहा कि महिलाएं अपनी क्षमता का हर फील्ड में लोहा मनवा रही है। महिला वर्ल्ड कप में जीत दर्ज कर हमारे देश की बेटियों (महिला टीम) ने विश्वभर में भारत देश का गौरव बढ़ाया है।

जीत के बाद ही बना ली सोमवार की योजना:- दरअसल रविवार रात को महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने पर पूरा देश जश्न मना रहा था। सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। तभी एसबीआई रतलाम की क्षेत्रिय शाखा, मुख्य ब्रांच, तोपखाना रोड, एसबीआई रासमिक ब्रांच में कार्यरत नम्रता शुक्ला, चन्दना दवे, अनीता महादाणे, सुनिला अग्रवाल, अशिता सेठिया तथा अनिता बनोलिया ने फ़ोन पर चर्चा कर पहले तो एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही बैंक में अपने ग्राहकों के बीच खुशी बांटने की योजना भी बना ली। सोमवार सुबह बैक खुलते ही महिला कर्मचारी तैयारी में जुट गई। ब्रांच में अपने साथियों एवं कस्टमर को मिठाई खिलाकर बधाई देना शुरू की। स्टेट बैक मुख्य शाखा में तो जीत का उत्सव देखते ही बना। इस काम मे ब्रांच मैनेजर ने भी भरपूर सहयोग दिया। एसबीआई एसोसिएशन से जुड़े सीनियर बैंक पेंशनर तरनी व्यास ने ब्रांच की महिलाओं द्वारा विजेता महिला टीम के उत्साहवर्धन के लिए किए खुशी मनाने के अभिनव प्रयास की सराहना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds