Logo
ब्रेकिंग
भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक...

80 रेलकर्मियों को मिलेगा लाभ…सीएंडब्ल्यू के पदोन्नति आदेश व पॉइंट्समेन की उपयुक्ता सूची जारी

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेल प्रशासन द्वारा सीएंडब्ल्यू के पदोन्नति आदेश व पॉइंट्समेन की उपयुक्ता सूची जारी की गई हैं। इससे इन विभागों के 80 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।दरअसल 16 सितंबर 2025 को वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं गौरव दुबे द्वारा मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात की। उन्हें कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत करवाया। इसमें प्रमुख रूप से काफी समय से लंबित कैरीज एवं वेगन विभाग के सीनियर टीसीएन के पदोन्नति आदेश निकलवाने की बात की। साथ ही पॉइंट्समेन की उपयुक्ता सूची निकलवाने की बात भी की।
इसके अतिरिक्त एसएसई (पी.वे) ग्रेड पे 4800 एवं स्टेशन अधीक्षक स्टेशन अधीक्षक ग्रेड पे 4600 के लंबित आदेश जारी करने पर भी चर्चा की।

इसके परिणामस्वरूप तत्समय ही सी एंड डब्लू के सीनियर टीसीएन के पदोन्नति आदेश जारी कर दिये गए। साथ ही पॉइंट्समेन की उपयुक्ता सूची भी जारी कर दी गई है। जिसके पोस्टिंग ऑर्डर भी जल्द ही निकाल दीए जाएंगे। जिससे 80 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यह कार्य सिर्फ वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के प्रयासों से हुआ हैं। उक्त कार्यों के सी एंड डब्लू के पदोन्नत कर्मचारियों एवं पॉइंट्समेन साथियों ने मज़दूर संघ का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.