Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

रक्षाबंधन पर यात्रियों को घर जो भेजना था…..मेघनगर में मालगाड़ी डिब्बे बेपटरी, जुटे राहतकर्मी, कुछ घंटों में ही मार्ग बहाल, निकाल दी यात्री ट्रेनें

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मेघनगर स्टेशन पर शनिवार सुबह मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। इससे अप-डाउन की लाइनें बाधित हो गई। रतलाम स्टेशन पर हूटर बजते ही यहां से राहत ट्रेन रवाना की गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने शिद्दत से काम कर लाइन क्लियर की। चूंकि रक्षाबंधन का त्योहार था। इसलिए कम समय में अवरुद्ध मार्ग की सुचारू बहाली कर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया।
सुबह दिल्ली-मुंबई मार्ग पर डिरेलमेंट की सूचना ने यात्रियों को परेशानी में डाल दिया। क्योंकि उन्हें रक्षाबंधन पर घर जो जाना था।
दरअसल मेघनगर स्टेशन पर साइडिंग से आई मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। इससे अप व डाउन दोनों ओर की लाइन बाधित हो गई।


जानकारी के मुताबिक सुबह 5.07 बजे रतलाम रेलवे स्टेशन पर हूटर बजाया गया। सूचना थी कि मेघनगर में लोको नंबर 38830 का लोको पायलट 46 डिब्बों की मालगाड़ी लेकर लाइन की ओर आ था। तभी दो डिब्बे बेपटरी होने से दोनों मुख्य लाइनें बधित हो गई। रतलाम से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन रवाना की गई। इसके बाद डीआरएम अश्वनी कुमार, सीनियर डीईएन पीयूष पांडे, सीनियर डीओएम गुड्स अजय ठाकुर तथा सीनियर डीएमई भी रतलाम से मेघनगर की ओर चल दिए।
करीब 140 कर्मचारियों ने आनन-फानन राहत का काम शुरू किया। इसके बाद अप लाइन सुचारू होने पर 6.50 बजे ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस रवाना की गई। बाद में डाउन लाइन क्लियर कर इस लाइन से भी ट्रेनें निकलना शुरू की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.