Logo
ब्रेकिंग
रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का...

रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन…पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेनशूट, घटिया सप्लाई पर कार्रवाई की मांग

न्यूज़ जंक्शन
रतलाम। रेलवे में जान जोखिम में डालकर पटरियों की सुरक्षा करने वाले ट्रैकमैन कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा के दावों की कमीशनखोरी ने पहली ही बारिश में पोल खोल दी है। रतलाम मंडल के लगभग 4 हजार से अधिक ट्रैकमैन कर्मचारी है। इन कर्मचारियों का आरोप है कि इनको ड्यूटी के दौरान बारिश से बचाने के लिए रेलवे द्वारा जो रेनशूट बांटे गए थे। वे पहली बार पहनने में ही छिन्न-भिन्न हो गए। घटिया क्वालिटी के रेनशूट मिलने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। सप्लाई में जमकर कमीशनखोरी की आशंका जताई जा रही है।

वेस्टर्न रेल एम्प्लाइज यूनियन ने उठाई आवाज:- वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडेय ने संबंधित विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रैकमैन कर्मचारियों को बेहद घटिया व दोयम दर्जे के रेनशूट सप्लाई किए गए हैं। बारिश में रेलवे लाइन पर मुस्तैदी से काम करने वाले कर्मचारियों के साथ यह खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
​कर्मचारियों ने गुणवत्ता की पोल खोलते हुए इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और रेलवे ग्रुपों में शेयर किए हैं। जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

यह की गई मांग: यूनियन ने मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच बिठाई जाए। ठेकेदार और गुणवत्ता जांचने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ट्रैकमैन कर्मचारियों को जल्द से जल्द अच्छी क्वालिटी के रेनशूट मुहैया कराए जाएं।

​रेलवे सख्त हुआ तो यह कार्रवाई संभव?

रेलवे के नियमानुसार, यदि किसी सामग्री की सप्लाई घटिया या मानक स्तर से नीचे पाई जाती है। तब प्रशासन संबंधित ठेकेदार/फर्म के खिलाफ निम्नलिखित सख्त कदम उठा सकता है:
– सामग्री की जब्ती और रिजेक्शन: घटिया क्वालिटी के सभी रैनशूट की सप्लाई को तुरंत निरस्त किया जा सकता है। संबंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
– पेनल्टी (जर्माना) और भुगतान रोकना: ठेकेदार का पूरा भुगतान रोकते हुए उस पर भारी पेनल्टी लगाई जा सकती है।
– सिक्योरिटी डिपॉजिट (SD) जब्त: यदि फर्म द्वारा सुरक्षा राशि (ईएमडी/एसडी) जमा कराई गई है। तब इसको रेलवे जब्त कर सकता है।
– ब्लैकलिस्टिंग: मामले की जांच के बाद ठेकेदार को भविष्य के सभी रेलवे टेंडरों के लिए ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।
– मुफ्त रिप्लेसमेंट: ठेकेदार से अपने खर्च पर उच्च गुणवत्ता वाले नए रेनशूट सप्लाई कराए जा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.