Logo
ब्रेकिंग
वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा...

वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर….परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नीट परीक्षा में अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार सहित विभिन्न छात्र हितैषी मांगों को लेकर रतलाम में सोमवार को छात्रों और युवा संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और राष्ट्रीय शिक्षित युवा संघ (NEYU) के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे।
​शहर के दो बत्ती चौराहे से शुरू हुआ यह पैदल मार्च कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास/कार्यालय की ओर बढ़ा,।जहाँ पुलिस प्रशासन ने भारी बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसे देखते काश्यप निवास वीसाजी मेंशन पर दिल्ली के जंतर मंतर जैसी स्थिति निर्मित हो गई।

दो बत्ती चौराहे से शुरू हुआ पैदल मार्च:- प्रदर्शन की शुरुआत दो बत्ती चौराहे से हुई, जहाँ हाथों में तख्तियां लिए सैकड़ों छात्र और युवा एकत्र हुए। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, रोजगार और छात्र सुविधाओं जैसी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। जब प्रदर्शनकारी मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास की ओर बढ़े, तो प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए रास्ते में बैरिकेड्स लगा दिए।

पुलिस से नोकझोंक और वाटर कैनन का प्रयोग:- बैरिकेड्स पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान कई छात्र नेता और कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़कर उग्र नारेबाजी करने लगे।
​सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए एएसपी राकेश खाखा/पन्द्रो सहित कई थानों के निरीक्षक और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात था।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर जेल वाहन में भी बिठाया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। काफी हंगामे के बाद छात्रों ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और अधिक उग्र एवं व्यापक बनाएंगे।

इस छात्र आंदोलन का नेतृत्व NSUI जिलाध्यक्ष निलेश शर्मा, मयंक जाट, नदीम मिर्जा, राष्ट्रीय शिक्षित युवा संघ के जिलाध्यक्ष महेश मालवीय और अर्पित चौधरी ने किया। प्रदर्शन में जिले भर से आए सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

छात्रों की 21 सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से शामिल हैं:

– ​लीड कॉलेज में हॉस्टल व्यवस्था: छात्रों के रहने के लिए शासकीय कॉलेज में हॉस्टल की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
– ​निजी शिक्षण संस्थानों पर लगाम: प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों द्वारा वसूली जा रही मनमानी फीस पर अंकुश लगाया जाए।
– ​नीट परीक्षा धांधली: नीट परीक्षा से जुड़ी समस्याओं का निराकरण और पारदर्शी शिक्षा प्रणाली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.