
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रक्षाबंधन पर स्कूली विद्यार्थियों ने प्रकृति प्रेम तथा पेड़ों की रक्षा के लिए अनूठा नवाचार किया है। बच्चों ने प्रकृति स्वरूप भाई-बहन मानते हुए पेड़ों पर राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। बल्कि पेड़ों की रक्षा का संकल्प भी लिया।
यह नज़ारा श्री अरविन्द मार्ग स्थित श्रीमातृ विद्या मन्दिर विद्यालय परिसर का दिखाई दिया। इस दौरान स्टाफ परिवार के बीच उत्सवी माहौल देखा गया।
स्टाफ का मानना है कि राखियों के माध्यम से तो हम रिश्तों की मिठास बढ़ाते ही हैं। मगर ये ही मिठास यदि प्रकृति के साथ साझा की जाएं तो ईश्वर और प्रकृति दोनों के प्रति कृतज्ञता का भाव विस्तार लेता है।

इसी ध्येय के मुताबिक श्री अरविन्द मार्ग स्थित श्रीमातृ विद्या मन्दिर विद्यालय के बच्चों ने स्कूल परिसर के पेड़ों को अपने हाथों से निर्मित राखियां बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर बच्चों को श्री अरविन्द शिक्षा समिति के सदस्यों ने श्री माँ द्वारा दिए गए फूलों के आध्यात्मिक नामों से अवगत करवाते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। समिति के महेश बैरागी, यशपाल तंँवर, राघवेन्द्र तंँवर, करुणा तंँवर, प्रभारी प्राचार्य योगिता गुप्ता, प्रधानाध्यापिका भावना शर्मा, खेल प्रशिक्षक जय मंडवार, शिक्षिका निशा जोशी, वैशाली वर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
