न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की तीन दिवसीय प्रांत बैठक का रविवार समापन हुआ। बैठक में प्रांत से आए सभी जिलों से अपने 6 महीना की जानकारी ली गई। आने वाले वाले 6 महीना सभी आयामों को अपने कार्यों को तेज करने को और ध्यान देने को कहा गया। आगमी कार्य योजना व संगठन के विस्तार की रूप रेखा बनी। बैठक में नवीन दायित्व की घोषणा हुई। संगठन को आगामी नए कार्यक्रमों को लेकर मंचासीन प्रांत अध्यक्ष मुकेश जैन, प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव, प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, प्रांत सह मंत्री महेश, आंजना रतलाम जिला पालक की उपस्थिति रही।

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद की जेएमडी परिसर में बैठक चल रही थी। बैठक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति के पदाधिकारी उपस्थित हुए हैं । उक्त जानकारी जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल दी।
