Logo
ब्रेकिंग
रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

मालेगांव ब्लास्ट के न्याय में हुआ विलंब….बच्चियों को संस्कारी, शिक्षित करेंगे तो लव जिहाद जैसी नौबत ही नहीं

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री विनोद शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट मामले के न्याय में विलंब जरूर हुआ है। लेकिन हमें संविधान पर विश्वास था। न्यायपालिका ने ईमानदारी से न्याय किया है।
हमें बच्चियों को संस्कारी और शिक्षित करेंगे तो लव जिहाद जैसी नौबत ही नहीं आएगी। इस दिशा में विश्व हिंदू परिषद भी काम कर रही हैं। लव जिहाद के मामले इसलिए भी सामने आ रहे हैं कि हिंदू अब जागृत हो गया है। यही जागृति लव जिहाद के पहले ही दिखानी चाहिए।
यह बात विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री विनोद शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहीं। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष मुकेश जैन सहित प्रचार प्रमुख मोंटी जायसवाल, मोहनीश सेन भी मौजूद थे।
शर्मा ने कहा कि मालेगांव ब्लास्ट के न्याय में भले ही विलंब हुआ। मगर हमें संविधान में अटूट विश्वास था। इस मामले में तत्कालीन सरकार द्वारा भगवा आतंकवाद जैसे शब्द गढ़े गए। हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता है।
रतलाम में विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने आए शर्मा ने कहा कि विहिप की बैठक एक नियमित प्रक्रिया है। केंद्रीय बैठक के बाद प्रांत की हर 6 माह में बैठक होती है। तीन दिवसीय बैठक में 12 सत्रों में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। विश्व हिंदू परिषद के साथ बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति सभी सक्रिय हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मालवा प्रांत में 29 जिले शामिल हैं। इनमें 1959 प्रखंड है। 4500 समितियां हैं।
शर्मा ने कहा कि अलग से भील प्रदेश की मांग निराधार है। हिंदुओं के बीच में भ्रम की स्थिति निर्मित की जा रही है। अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लोगों को हिंदुओं से अलग करने के लिए विदेशी फंड आ रहा है।
उन्होंने लव जिहाद के मामले कहा कि यह पहले से हो रहे हैं। अब हिंदू समाज की जागरूकता के चलते मामले उजागर होने लगे हैं। बच्चियां लालच में आकर भ्रमित हो जाती हैं और उनके चंगुल में फंस जाते हैं। बेरोजगारी के चलते भी ऐसा कदम उठा लिया जाता है। ऐसे में रोजगार उपलब्ध कराने के क्षेत्र में भी विहिप काम कर रही हैं। हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.