Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

शिक्षा समागम-2025 ….रतलाम शहर से बतौर शिक्षाविद सीमा अग्निहोत्री को दिल्ली बुलावा

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शिक्षा मंत्रालय के कार्यक्रम का शुभारंभ।

-राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त है शिक्षिका श्रीमती अग्निहोत्री।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती सीमा के सत्कार में एक उपलब्धि और शामिल हो गई है। इन्हें 29 जुलाई को दिल्ली में आयोजित ”अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025″ के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे।
दरअसल भारत मंडपम नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह “अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025” का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इसका शुभारंभ करेंगे एवं शिक्षाविदों के साथ शैक्षिक संवाद करेंगे। रतलाम शहर से सीमा अग्निहोत्री को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया है।


बता दें कि शिक्षिका श्रीमती अग्निहोत्री रतलाम डीआरएम ऑफिस के इंजीनियरिंग विभाग (बजट सेक्शन) में कार्यरत मुख्य कार्यालय अधीक्षक सुरेंद्र अग्निहोत्री की पत्नी है। ये शहर से लेकर प्रदेश व देश की राजधानी दिल्ली में सम्मानित हो चुकी है। राष्ट्रपति पुरस्कार के अलावा इन्हें कुछ माह पूर्व अपने गृहनगर रतलाम में भी सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। स्वच्छता पखवाड़े के तहत कलेक्ट्रेट सभागृह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में सम्मानित किया गया था।

इसलिए भी शिक्षा मंत्रालय से बुलावा:-
श्रीमती अग्निहोत्री गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्य के लिए अब तक सम्मानित होती रही है। वर्तमान में नवीन कन्या हा. से. स्कूल आनंद कॉलोनी रतलाम में कार्यरत है। सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में कार्य करने पर इन्हें 2023 में राष्ट्रपति पुरस्कार, 2021 में राज्यपाल पुरस्कार, पर्यावरण संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा प्लास्टिक टाइड टर्नर चैंपियनशिप सम्मान मिला। इसके साथ ही जिला इको क्लब मास्टर ट्रेनर,आनंद विभाग की जिला समन्वयक और अंग्रेजी की मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य किया। इनके यूट्यूब चैनल के माध्यम से करीब 42000 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। इनके द्वारा बनाए गए वीडियो को मप्र शिक्षा विभाग द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में दूरदर्शन के माध्यम से भी प्रसारित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.