
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे डीज़ल शेड रोड स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार अभिषेक का आयोजन किया गया। वर्ष 1997 डीजल शेड बैच के कर्मचारी तथा उनके परिवार द्वारा 28वें वर्ष भी यह आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि मनोज छावड़ा वरिष्ठ मंडल डीजल इंजीनियर डीजल शेड रतलाम द्वारा महाआरती एवं जल अभिषेक किया गया। इस अवसर पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रताप गिरी एवं जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बरोठिया उपस्थित थे।
जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद ने बताया कि डीज़ल शेड 1997 बैच के अधिकतर कर्मचारी विभागीय परीक्षा के माध्यम से, पदोन्नत होकर लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, एसएसई, गार्ड, पीडब्ल्यूआई, सीटीआई, ईसीआरसी डिपार्टमेंट में कार्यरत है।
अभिषेक के दिन सभी छुट्टी लेकर इस आयोजन में उपस्थित होते हैं। वर्तमान में दीपेश पाठक, राकेश वर्मा, शैलेष यादव, सुनील चतुर्वेदी आदि ने अभिषेक कार्यक्रम की रूपरेखा संभाले है। जल अभिषेक एवं आरती पश्चात प्रसादी वितरण हुआ।
इस मौके पर विनोद पवार, रोहित कनौजिया, बसंत चूड़ा,धीरज प्रजापति, राकेश मीणा, मनोज देराश्री, गौरव ठाकुर, विनोद पवार,जयपाल सिंह चौहान,भगवान सिंह, विक्रम कनिक, ओम भूषण चौहान, योगेंद्र राठौर, मनीष राठौर, विकास वीडियर, राजेंद्र सोढ़ी, रविन्द्र प्रताप, अरविंद शर्मा एवं अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित थे।
