Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

‘ये काली काली आंखें, मेरे ये गीत याद रखना’….डांस व गीत के साथ बिदाई, रेल मंडल में कार्यों की सराहना की

-तबादला होने पर सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर को दी गई बिदाई।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल में अफ़सर के तबादलों की श्रृंखला में इस बार सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर का बिदाई समारोह भी यादगार बन गया। कर्मचारियों ने गीत, संगीत व डांस के माध्यम से खुशनुमा माहौल में अमिट छाप छोड़ी। वहीं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने भी पृथक से आयोजन कर श्रीमती भटनागर के कामों की सराहना की। नरेंद्र सोलंकी परिवार द्वारा भी भावभीना स्वागत किया गया।

शुक्रवार शाम को कार्मिक विभाग के करीब 10 कर्मचारियों की ओर से डीआरएम ऑफिस के एनेक्सी हाल में सांस्कृतिक बिदाई समारोह आयोजित किया।
मंच पर मुख्य कल्याण निरीक्षक हरीश चांदवानी ने अपने डांस ये काली काली आंखें गीत पर उम्दा प्रस्तुति से खासा प्रभावित किया। संगीत के शौकीन वापी चौधरी ने सुमधुर फ़िल्मी गीत पेश किया। वहीं कार्यक्रम में यहां से तबादला होकर जा रहे अतिथि के रूप में मौजूद सीनियर डीएफएम अंकित सोमानी ने ‘चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा ना कहना’ की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। तकरीबन 3 घंटे चले कार्यक्रम में अन्य कर्मचारियों ने भी उम्दा प्रस्तुतियां दी।

मजदूर संघ ने किया सम्मान:- इसी तरह शनिवार को वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा श्रीमती भटनागर एवं वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबंधक अंकित सोमानी का उत्तर रेल्वे स्थानांतरण एवं रतलाम रेल मण्डल में की गई उल्लेखनीय कर्मचारी हितैषी रेल सेवाओं के लिए बिदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित नवागत अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार का भी स्वागत किया गया। मज़दूर संघ के सहायक महामंत्री एवं मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। भटनागर को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
संचालन महिला समिति संयोजक संध्या यादव ने व अध्यक्ष गिरी ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी व बलराम बड़गोत्या, सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, गौरव दुबे एवं नरेंद्र सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत व महेंद्र सिंह राठौर, शाखा सचिव वापी चौधरी, संजय कुमार सहित पदाधिकारियों ने स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की।

सोलंकी परिवार ने किया स्वागत:- इसी तरह महू रोड रेलवे कॉलोनी में एमडीटीएच केंद्र पर भी श्रीमती भटनाकर का स्वागत किया। वहीं नरेंद्र सोलंकी परिवार द्वारा भी अपने निवास पर स्वागत किया। श्रीमती रेणु नरेंद्र सोलंकी द्वारा स्मृति स्वरूप चांदी का नारियल सहित उपहार भेंट किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.