Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

कांवड़ यात्रा का क्रम जारी….पंच परिवर्तन यात्रा निकाली, फुहारों के बीच सोमवार करेंगे महाकाल का जलाभिषेक

-जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, 100 से अधिक श्रद्धालु हुए उज्जैन के लिए रवाना
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सावन मास में कावड़ यात्रा निकालने का क्रम जारी है। शुक्रवार को 4वें वर्ष पंच परिवर्तन कावड़ समिति द्वारा यात्रा 2025 का आयोजन किया गया। इसमें शिव लहरी रे शिव लहरी, भोले तेरे दरबार, उज्जैन के राजा शिव लहरियों के साथ यात्रा में कावड़िये झूमते नाचते निकले। प्रारंभ समिति और सभी कावड़ यात्रा में शामिल सदस्यों के साथ शहर के गणमान्य लोगों और भक्तों के साथ हुआ। सुबह थावरिया बाजार स्थित पंचेश्वर महादेव पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भ क्त एकत्रित हुए।
यहां पंचेश्वर महादेव समिति सहित समस्त हिन्दू संगठन के सदस्यों आदि ने पंचमुखी हनुमान मंदिर पर विधिवत पूजन किया। शिव और शक्ति के गण की महाआरती उतारी गई। बैंड, बाजों, ढ़ोल की थाप पर उत्साह के साथ नृत्य करते रहे। कोई नम: शिवाय की स्वर लहरियों में मोहा दिखा तो कोई सावन की फुहारों के बीच नाचता रहा।

कावड़िए पैदल माही और शिवना का जल लेकर सोमवार तड़के उज्जैन पंहुचेंगे। यहां सुबह सभी रतलामवासियों की ओर से बाबा महाकाल का जलाभिषेक करेंगे। रास्ते भर भक्तों के ठहरने, खाने, पीने के भी प्रबंध भी किए गए हैं।
इसके पहले शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे थावरिया बाजार से पूजन करने के बाद यात्रा पंचेश्वर महादेव से होते हुए थावरिया बाजार, सूरजपुर, पैलेस रोड, नगर निगम, मेंहदीकुई बालाजी, कलिका माता, महू रोड सालाखेड़ी से सातरूंडा होती हुई सोमवार को उज्जैन पहुंचेगी इस कावड़ यात्रा में करीब 100 भक्त शामिल होंगे

इसलिए नाम है परिवर्तन कावड़ यात्रा:- दीवार लेखन, जयघोष वाक्य, स्व का जागरण, स्वदेशी को अपनाऐंगे, देश को बचाऐंगे, मातृभाषा में करेंगे बात, घर विद्यालय या हो व्यापार, अपनी भाषा, वेष हमारा, संस्कारों से अपना नाता, देसी समान-स्वदेशी व्यवहार, देसी ब्राह्मण-स्वदेशी आहार, हर घर बनेगा पूर्ण स्वदेशी, स्थानीय सामान से करेंगे पूर्ति जैसी नारों के साथ निकाली गई पंच परिवर्तन कावड़ यात्रा का उद्देश्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.