Logo
ब्रेकिंग
इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

मजदूर संघ ने किया नए एडीआरएम का स्वागत-पदाधिकारी बोले- सहयोग की भावना से प्रशासन के साथ रहेगा संघ

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा बुधवार को मंडल में नव नियुक्त अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) अक्षय कुमार का हार्दिक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रतलाम मंडल के पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद भी उपस्थित है।

मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने कहा कि मजदूर संघ एडीआरएम अक्षय कुमार को उनके नए दायित्व की शुभकामनाएँ देता है। विश्वास व्यक्त करता है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में मंडल के प्रशासन और कर्मचारियों के बीच समन्वय और सशक्त होगा।
संघ यह आश्वस्त करता है कि वह सदैव सकारात्मक सहयोग की भावना के साथ प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा। जिससे मंडल का सतत विकास और कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, योगेश पाल, गौरव दुबे, संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बड़गोत्या, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, डीआरएम शाखा सचिव वापी चौधरी, इंजीनियरिंग शाखा सचिव अमित चौहान, अशोक टंडन, रूप सिंह बघेल, गौरव पाठक, नितिन जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.