-आस्था म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने नव श्रृंगारित गुलाब चक्कर में दी बेहतरीन प्रस्तुति
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नव श्रृंगारित गुलाब चक्कर में सोमवार को हुए संगीतमय आयोजन में त्रिवेणी संगम दिखाई दिया। आस्था म्यूजिकल ग्रुप के कार्यक्रम में जहां कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुतियां रही। वहीं अनमोल सुरोलिया की एंकरिंग व कलाकारों की मेलोडी के जरिए दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
दरअसल लंबे समय से उपेक्षित पड़े रहे गुलाब चक्कर उद्यान का जिला प्रशासन द्वारा सौंदर्यीकरण करवाया गया। पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से इसे श्रृंगारित करना शहरवासियों के लिए सुखद वरदान साबित होने लगा है।
क्योंकि शहर के आम नागरिक के मनोरंजन एवं आकर्षण के लिए रोज शाम को संगीतमय कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे है।
16 जून को आस्था म्यूजिकल कराओके नाइट्स का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अनमोल सुरोलिया, प्रकाश बागड़ी, सुनीता नागदे, सीमा सुरोलिया तथा शुभम बागड़ी ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बरखा रानी ज़रा जम के बरसो, एक लड़की भीगी भागी सी, जब-जब बहार आए, हम थे जिनके सहारे, न जाने क्या हुआ जो तूने छू लिया, दर्दे दिल, दर्दे जिगर, मेरा दिल ये पुकारे आजा जैसे अन्य गाने गुनगुनाए तो परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शकों ने खुलकर दाद दी। इसी तरह युगल गीत में अच्छा जी में हारी, दो पंछी दो तिनके जैसी मोहक प्रस्तुतियां दी गई। अंत में जिला प्रशासन की ओर से गायक कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन
रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब...
रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत
वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श...
जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए
रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म...
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध...
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग
36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...
रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...
