Logo
ब्रेकिंग
स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान...

अनैतिक देह व्यापार…पुलिस ने एक नाबालिक बालिका को रेस्क्यू किया, आरोपिया महिला भाग निकली

-थाना रिंगनोद जिला रतलाम पुलिस को मिली सफलता।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिले के मोयाखेड़ा में पुलिस ने दबीश देकर एक नाबालिग बालिका को रेस्क्यु कर अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराया। घटनास्थल पर महिला आरोपिया पुलिस को देखकर भाग खड़ी हुई।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में मोयाखेड़ा स्थित बांछड़ा डेरा में नाबालिक लड़कियों के देह व्यापार को रोकने व संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुहिम चलाई है। प्रशिक्षु आइपीएस विक्रम अहिरवार थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। टीम द्वारा 25.03.2025 को बांछड़ा डेरा मोयाखेड़ा में दबीश देकर एक नाबालिग बालिका को रेस्क्यु किया। घटनास्थल पर महिला आरोपिया पुलिस को देखकर भाग गई। उक्त घटना पर पुलिस थाना रिंगनोद पर अपराध क्रं. 113/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मुखबिर से मिली सूचना, दी गई दबिश:- मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बांछड़ा डेरा मोयाखेड़ा में महिला संतोष पिता दुलाजी जाति बांछड़ा अपने घर में नाबालिग लड़की से आने-जाने वाले लोगों से रुपये पैसे लेकर उससे वेश्यावृत्ति करवा रही हैं। तत्काल दबीश दी जाए तो रंगे हाथ पकड़ा जा सकता हैं। सूचना विश्वसनीय होने से बाद पुंटर को उक्त सूचना की तस्दीक के लिए समझाइश दी। सादे वस्त्रों में ग्राम मोयाखेड़ा में आरोपिया संतोष के ठिकाने के लिए रवाना किया गया। कुछ समय बाद पुंटर द्वारा इशारा करने पर फोर्स द्वारा तत्काल दबीश दी गयी। पुलिस को देखकर सकरी गली का फायदा उठाकर आरोपिया संतोष मौके से फरार हो गई। आरोपी महिला संतोष के मकान की तलाशी ली व कमरे का फाटक खोलकर देखा तो कमरे में से एक नाबालिग बालिका मिली। जिसे रेस्क्यु किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 143(4), 3(5) बीएनएस व 3,4,5,6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 व धारा 3/4,17 पाक्सो एक्ट के तहत दण्डनीय होने से अपराध क्रं. 113/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.