Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे में ऐसी यथास्थान पदोन्नति का विरोध... रेलवे कार्मिक विभाग में 7 कर्मचारी का ग्रेड लेवल ... 10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग...

चुस्ती-स्फूर्ति का नज़ारा….5 मंडल के 45 खिलाड़ी वुडन कोर्ट पर लगा रहे बैडमिंटन के शॉट

पश्चिम रेलवे अंतर मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पश्चिम रेलवे अंतर मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 का शुभारंभ रतलाम मंडल खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक  अश्विनी कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में रतलाम मंडल सहित 5 मंडलों के लगभग 45 खिलाड़ी चुस्ती स्फूर्ति के साथ खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें मुंबई, रतलाम, भावनगर, राजकोट, अहमदाबाद आदि मंडलों ने भाग ले रहे हैं।

बता दें कि पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ ने यह प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी रतलाम मंडल को दी। लेकिन वर्ष 2019 के बाद कोविड के चलते यह प्रतियोगिता अब तक लंबित थी।

जानकारी देते हुए मुख्य कल्याण निरीक्षक हरीश चांदवानी ने जानकारी दी कि उद्घाटन पहला मैच भावनगर मंडल और अहमदाबाद मंडल के मध्य खेला गया। अहमदाबाद मंडल ने जीत दर्ज की।

बुधवार शाम 4 बजे से सेमीफाइनल मैच मुंबई व राजकोट मंडल के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल रतलाम और अहमदाबाद मंडल के बीच होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 27 मार्च शाम को खेला जाएगा। हार्ड लाइन (तीसरे क्रम के लिए) का मैच गुरुवार शाम को खेला जाएगा।

इस अवसर पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ सचिव व सीनियर डीईई टीआरओ महेश कुमार गुप्ता, सीनियर डीएफएम अंकित सोमानी, सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन पीयूष पांडे, सीनियर डीपीओ श्रीमती अरीमा भटनागर, सीनियर डीएमएम अमीर यादव, सीनियर डीईई टीआरडीए सुरेश कुमार, सीनियर डीओएम आलोक चतुर्वेदी सहित अधिकारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विशाल नायर एवं श्रीमती स्नेहा धनोदकर निभा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds