Logo
ब्रेकिंग
पांचाल समाज करेगा समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान.... प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 27 ... पश्चिम रेलवे में ऐसी यथास्थान पदोन्नति का विरोध... रेलवे कार्मिक विभाग में 7 कर्मचारी का ग्रेड लेवल ... 10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की...

यूनियन की पहली पीएनएम…रेलवे कर्मचारियों के हित के कई मुद्दें उठाए गए, 17 मुद्दों पर सहमति

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन रतलाम मंडल की प्रथम वार्ता तंत्र ( PNM) के माध्यम से कर्मचारियों के कई मुद्दे उठाए गए। इस पर प्रशासन की ओर से 17 मुद्दों पर सहमति मिली है।
मंडल कार्यालय के समिति कक्ष पर वार्ता को यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारठ एवं मंडल अध्यक्ष हृदेश पांडेय के नेतृत्व में मीटिंग हुईं। जिसमें लिखित एवं मौखिक ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई। मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, वरिष्ठ मंडल कार्मिक आधिकारी श्रीमति अरीमा भटनागर तथा अन्य विभाग के शाखा अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर एडीआरएम अशफाक अहमद का सम्मान किया गया।
मुख्य मद पर लिए गए निर्णय निम्नानुसार है।
1- मंडल के वाणिज्य विभाग में सीनियर सीसीटीसी के पद लेवल 5 की पदोन्नति से वंचित 10 कर्मचारियों को 2 वर्ष की APR गोपनीय रिपोर्ट उपलब्ध नहीं। प्रशासन द्वारा 10 अप्रैल तक सभी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
2- गोधरा लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर श्रेणी के कर्मचारियों को गोधरा -उज्जैन-गोधरा सेक्शन की एलआरडी दी जा रही थीं। जिस पर आपत्ति ली गई। प्रशासन द्वारा कहा गया कि बीआरसी मंडल के अधिकारी से चर्चा कर गोधरा क्रू को उज्जैन की एलआरडी देने से मना किया गया। वर्तमान में बीआरसी मंडल से ट्रेन मैनेजर की एलआरडी नहीं चल रही है। उक्त विषय में रतलाम मंडल रेल प्रशासन द्वारा बीआरसी मंडल के अधिकारियों को बीआरसी ट्रेन मैनेजर को एलआरडी से माना किया गया है।
3- रतलाम मंडल के ट्रैकमैन को रक्षक डिवाइस वितरित करने की मांग की गई। जिससे प्रशासन द्वारा बताया गया कि आरडीएसओ से निर्देश आने पर सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध करा दी जाएगी।
4- रतलाम मंडल के कासुदी स्टेशन से अमरगढ़ स्टेशन तक कार्यरत कर्मचारियों का ए-2 श्रेणी का PME/PVT दाहोद हॉस्पिटल में करवाने की मांग की गई। प्रशासन ने जल्दी सुधार करने का निर्णय लिया।
5- रतलाम मंडल में सीधी भर्ती कोटे में नियुक्त वरिष्ठ लिपिक कर्मचारी को इंस्टीट्यूशन प्रशिक्षण की मांग की गई। जिसमें प्रशासन शीघ्र ही प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।
7- रतलाम स्टेशन की प्लेटफार्म नंबर 4 एवं 7 की तरफ ऑन ड्यूटी रेल कर्मचारियों के लिए टू व्हीलर/ फोर व्हीलर वाहनों को पार्क करने के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग की गई। प्रशासन द्वारा यूनियन के साथ संयुक्त रिपोर्ट के बाद जल्दी ही देर कर्मचारियों के लिए स्थाई टू व्हीलर रखने की व्यवस्था होगी।
8- रतलाम मंडल में सीनियर एएलपी के 127 पद रिक्त है। यूनियन द्वारा शीघ्र पदों को भरने की मांग की गई है। रेल प्रशासन द्वारा सीनियर एएलपी का रोस्टर HRMS के माध्यम से लाइसेंस ऑफिसर को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया है। अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात शीघ्र सीनियर एएलपी के रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई की जाएगी।
9- मंडल चिकित्सालय रतलाम में उपचार रत कर्मचारी एवं उनके परिवार जनों के लिए पीने के पानी हेतु जो RO उपलब्ध थे। उनकी गुणवत्ता ठीक नहीं थी। जिस पर यूनियन द्वारा संज्ञान लिया गया है। CMS रतलाम द्वारा बताया गया कि कार्यरत RO को जल्द ही ठीक किया जाएगा। अतिरिक्त दो RO और लगाए जाएंगे। जिससे शुद्ध पानी उपलब्धता बनी रहे।
10- लोकोमोटिव केयर सेंटर एवं माइक्रोवेव तरफ जाने वाली डामर रोड जर्जर अवस्था में है। यूनियन की मांग है कि उक्त रोड शीघ्र मरम्मत की जाए।जिस पर सीनियर डीईएन (समन्वय) द्वारा कहा गया कि शीघ्र ही निरीक्षण कर कार्य करवा दिया जाएगा।


11- मंडल चिकित्सालय में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को दो शैक्षणिक योग्यता की अतिरिक्त वेतन वृद्धि दिया जाए। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के अनुरोध पर प्रशासन द्वारा बताया गया कि कार्यालय पत्र 25/ 2025 दिनांक 29/ 1 /2025 के द्वारा 6 नर्सिंग कर्मचारी को शैक्षणिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया है। कोई नर्सिंग स्टाफ को यह लाभ नहीं मिला है। तो वह अपना आवेदन शीघ्र देवें। जिससे वेतन वृद्धि का लाभ दिया जा सके।
12- मंडल पर कार्यरत ट्रैक मेंटेनर को वर्षा ऋतु के पूर्व रेनकोट के वितरण की मांग यूनियन द्वारा की गई जिस पर जिस पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय के द्वारा बताया गया कि ट्रैक मेंटेनर को रेनकोट उपलब्ध कराने हेतु डिमांड नंबर WR 34277-24/00287 बना कर आवश्यक कार्यवाही हेतु सीनियर डीएमएम को भेजा गया है। ताकि वर्षा ऋतु पूर्व रेनकोट का वितरण सुनिश्चित किया जा सके।
13- मंडल कार्यालय रतलाम की ऊपर की मंजिल पर अत्यधिक गर्मी होने के कारण यूनियन द्वारा AC लगाए जाने की मांग की गई। जिस पर सीनियर डीईई द्वारा इस कार्य हेतु प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर AC लगाने की कार्यवाही की जाएगी।
मीटिंग के अंत में उज्जैन शाखा अध्यक्ष अरुण सक्सेना (CLI/UJN) के मार्च 2025 को सेवानिवृत्ति होने व मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा शाल, श्रीफल एवं पुष्प माला से स्वागत कर शुभकामना प्रेषित की। इसके पश्चात अपर रेल मंडल प्रबंधक अशफाक अहमद का यूनियन द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। रेलवे बोर्ड द्वारा आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती आदर्श मॉडल का पुरस्कार रतलाम मंडल को मिला है एवं रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक व्यक्तिगत रूप से अपर मंडल रेल प्रबंधक को मिला है। यूनियन द्वारा उन्हें शुभकामना एवं बधाई दी गई।
इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, केंद्रीय महिला कोऑर्डिनेटर शबाना शेख, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी,मंडल उपाध्यक्ष हरीश चांदवानी, बत्ती लाल मीणा, विभिन्न शाखों के सचिव विजय पालीवाल शुजालपुर, राजीव त्रिवेदी दाहोद, राजन सिंह जाट नागदा, रविंद्र उपाध्याय उज्जैन, भूपेश शोर इंदौर, तरुण भार्गव नीमच, नारायण लाल पटवा चित्तौड़गढ़,एस.के. लाल देवास, सचिन वर्मा, लोकल ब्रांच शाखा सचिव अशोक तिवारी, हेमंत मिश्रा, भूपेंद्र गुर्जर, पंकज पंवार, कुलदीप सिंह चौहान उपस्थित रहे यह समस्या जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds