-पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने सभी रेल विभागों की टीम को आमंत्रित किया है।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में सैनिकों की तरह ड्यूटी के दौरान प्राण गवाने वाले रेलवे कर्मचारियों की याद में पहली बार क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा है। इसका बीड़ा पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने उठाया है।
परिषद द्वारा 27 मार्च 2025 से रेलवे में शहीद हुए कर्मचारियों के याद में ‘शहीद सम्मान ट्रॉफी’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी विभागों की टीम को आमंत्रित किया है। टूर्नामेंट का उद्देश्य आपसी खेल के माध्यम से एक दूसरे के प्रति प्रेम, सद्भावना और विश्वास की गहराइयों को छुना है।
जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर सभी विभागों में अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
रनिंग शाखा के शाखा सचिव रवि मीणा ने बताया कि मंडल मंत्री प्रशांत पांडे, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र पाराशर ने टूर्नामेंट की रूपरेखा तैयार की है।
ऑपरेटिंग शाखा सचिव राधेश्याम चोटियां, हेतराम बिश्नोई, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अनिल ओझा, प्रेम राज मीणा, रामफूल मीणा, देवी शंकर मीणा, अनिल उपाध्याय, रामकिशन राठौर, मंडल कोषाध्यक्ष संजय राठौर, धर्मेंद्र सैनी, जय शर्मा, अमर चंद शर्मा, प्रभात आनंद, प्रवीण प्रजापति, धर्मेंद्र यादव, सुरेश मीणा, बंटी मीणा, अनिल मीणा, राधे श्याम नापित, मंडल उपाध्यक्ष बाबू लाल मीणा, सहायक महामंत्री सुरेश मीणा, मंडल उपाध्यक्ष माया देवी, सहायक मंडल मंत्री सुषमा राठौर, आयरिस गोयल के साथ अन्य पदाधिकारी ने टूर्नामेंट को सफल बनाने का निश्चय किया है।
यह जानकारी मंडल प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा ने दी।
ब्रेकिंग
पांचाल समाज करेगा समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान.... प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 27 ...
पश्चिम रेलवे में ऐसी यथास्थान पदोन्नति का विरोध... रेलवे कार्मिक विभाग में 7 कर्मचारी का ग्रेड लेवल ...
10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा...
बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ, ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल
रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह...
रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को...
RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल
रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही
रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान
नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की...
