Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

RCL का ऐसा रोमांच… दर्शकों के बीच अभी तक 28 मैच में 183 कैच लपके, मात्र 2 स्टंपिंग से आउट

-अतिथियों में पत्रकार व रतलाम के प्रसिद्ध खेल प्रेमी चिकित्सक
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से शुक्रवार को तीन रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम की जीत के लिए भरसक मेहनत की।
समित के विकास कोठारी जयेश राठौर यतेंद्र भारद्वाज ने बताया कि प्रथम मैच दोपहर 3:30 महावीर एकेडमी विरुद्ध जीत वॉरियर्स व द्वितीय मैच शाम 6 बजे आपका अपना विरुद्ध जेसी इलेवन टीम तथा रात्रि 8.30 बजे सुपर किंग्स विरुद्ध विश्वास ग्रुप के मध्य खेला गया।
स्पर्धा का प्रारंभ राष्ट्रगान के साथ अतिथि के रूप में डॉ. सुनील राठौर, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. सिद्धार्थ सूबेदार, डॉ. महेश मौर्य, डॉ. हितेश पाठक. तुषार कोठारी (ई खबर टुडे), ललित कोठारी प्रभात किरण, सुधीर जैन (पत्रकार), सुशील खरे (पत्रकार), जलज शर्मा ( पत्रकार-न्यूज़ जंक्शन-18) शैलेष पावेचा चिंटू (समाजसेवी ), प्रमोद जैन समाजसेवी, अभिषेक कोठारी (प्रकाश ट्रेडर्स) के आतिथ्य में मैच की शुरुआत हुई। इन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
टूर्नामेंट में महावीर अकैडमी विरुद्ध जीत वॉरियर्स के बीच हुए पहले मैच में जीत वॉरियर्स ने बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 89 रन 8 विकेट पर बनाए। धीरेन्द्र 24, कालू 15, साकिब 15 रनों का योगदान दिया। जवाब में महावीर एकेडमी 10 ओवर में 72 रन ही बना सकी। इस तरह जीत वॉरियर्स 17 रनों से मैच जीत लिया । मेन ऑफ द मैच जीत वॉरियर्स के जितेंद्र मेहता रहे।


द्वितीय मैच आपका अपना और जेसी इलेवन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबालजी करते हुए आपका अपना ने 10 ओवर में मात्र 52 ही बनाए। जिसमें डॉ. सेम ने सर्वाधिक 17 रन का योगदान दिया। जेसी इलेवन के गेंदबाज हर्षित उपाध्याय ने शानदार तीन विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी जेसी इलेवन की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर 5 ओवर में ही मैच जीत लिया।
तृतीय मैच हाट रोड सुपर किंग्स विरुद्ध विश्वास ग्रुप के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबालजी करते हुए विश्वाश ग्रुप ने 7 विकेट के नुकसान पर 10 ओवर 69 रन बनाए। जवाब में हाट रोड सुपर किंग्स की टीम ने 9.3 ओवर में ही मैच जीत लिया। मेन ऑफ द मैच महेश पाटीदार रहे।

मैच के दौरान समिति के महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर, संजय शर्मा, अशोक पोरवाल, राधे चंदाने, मनीष शर्मा, योगेंद्र सिंह, गोविंद मालवीय, लवकेश शर्मा, दीपक मइड़ा, नीलेश मेहता , अरुण चौरड़िया, अभिषेक पटेल अविनाश शर्मा मौजूद रहे। कमेंट्री चंचल चौहान सिद्धू फेम, गोविंद मालवीय ने की। योगेंद्र सिंह एम्पायर उज्जैन डिविजन क्रिकेट से रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.