Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

अब परिषद की भी बल्‍ले-बल्‍ले…भारतीय रेलवे मजदूर संघ को रेलवे बोर्ड ने दी मान्‍यता

संगठन को इनफॉर्मल मीटिंग सहित अन्‍य सुविधाएं मिलने लगेगी।
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे जोन में रतलाम सहित अन्‍य मंडलों में मान्‍यता के चुनाव में खासा प्रभाव दिखाने वाली भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) को रेलवे बोर्ड से इस बार मान्‍यता मिल गई है। इस मंजूरी से बीएमएस से संबंध‍ित संगठन पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद को भी अब सुविधाएं मिलने लगेगी। इस फैसले से रतलाम मंडल में परिषद के पदाधिकारियों में हर्ष व्‍याप्‍त है। वे इसे चुनाव में कर्मचारियों का उनके संगठन के प्रति विश्‍वास का प्रतिफल बता रहे हैं।
परिषद के जोनल संगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रेल पर तीसरा सबसे बड़ा महासंघ होने कारण रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक (औद्योगिक) ने पत्र जारी किया है। इसमें भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों को इनफॉर्मल मीटिंग एवं रेलवे बोर्ड कार्यालय की सुविधा मिलने का उल्‍लेख किया गया है।

शर्मा ने कहा कि भारतीय रेलवे मजदूर संघ व पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने मान्‍यता के चुनाव में भारतीय रेलवे स्‍तर पर तीसरे स्‍तर पर मुकाम बनाया है। जबकि कई मंडलों में पहले, दूसरे व तीसरे स्‍थान पर भी रही है। रतलाम मंडल में भी परिषद ने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया था। यह कर्मचारियों के भरोसे की जीत है। रेलवे बोर्ड से स‍ुविधाएं मिलने से हमारा संगठन रेलवे कर्मचारियों के हक को बुलंद तरीके से उठा सकेगा।

दूसरे नंबर पर रही परिषद को मिले थे 3534 मत:- मान्‍यता के चुनाव में कर्मचारी परिषद रतलाम मंडल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दूसरे स्‍थान पर रही थी। 11417 कुल वैध मत डाले गए थे। इसमें से मजदूर संघ को 4510 वोट मिले। मजदूर संघ ने 976 वोट से जीत मिली। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद 3534 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रही। वहीं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन को 3033 रनों से तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। हालांकि जोन में मिली लीड से यूनियन को मान्यता जरूर मिल गई है। लेकिन दूसरे नंबर पर रही परिषद को भी अब कुछ हद तक मान्‍यता जैसी सुविधाएं मिलने लगेगी।

यह भी मिल सकती है सुविधा

-रेलवे बोर्ड स्‍तर पर भारतीय रेलवे मजदूर संघ को कक्ष दिया जाएगा।
-यहां से संगठन की कर्मचारी हित से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा सकेगी।
-संघ सूचना देकर रेलवे परिसर में कर्मचारियों की मांगों प्रदर्शन कर सकेगा।
-अधिकारी स्‍तर पर अब मेलजोल व बैठकों को लेकर अनदेखी नहीं की जा सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.