Logo
ब्रेकिंग
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...

सड़क पर ऐसा नेक काम….पतंग की डोर में उलझ हवा में लटका कबूतर, यात्री बस पर चढ़कर युवकों ने बचाई जान

-15 से 20 मिनिट की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। पतंग की डोर में उलझकर 20 फ़ीट ऊंचाई पर लटके कबूतर की जान ही चली जाती यदि युवक उसे सुरक्षित उतारते नहीं। यात्री बस पर चढ़कर कबूतर की जान बचाई गई। पावर हाउस रोड पर यह नज़ारा देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रैफिक भी जाम हो गया। लेकिन किसी को भी कोई एतराज नहीं रहा। राहगीर अशोक टंडन ने पूरे माजरे का अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाया।

दरअसल शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह बजे का यह वाकिया था। पावर हाउस रोड पर ऊंचे तार पर गुत्थाये पतंग की डोर में उड़ता हुआ कबूतर जा फंसा। राह चलते लोगों की आसमान में झूलते, फड़फड़ाते पक्षी पर निगाह गई। तभी कही से पुलिस जवान भी आ गए।

इतने में लोगों ने यात्री बस बीच सड़क पर रुकवाई। इसकी छत पर चढ़े युवकों ने रस्सी पर बॉल बांधी। इसे ऊपर फेंककर कबूतर को नीचे सुरक्षित गिराया। इस बीच ट्रैफिक जाम होने से वाहनों की कतार लगी रही। लेकिन सभी कबूतर ज सुरक्षित बचने की कामना करते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.