Logo
ब्रेकिंग
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...

ऐसी भी क्या जल्दी थी जीएम साहब….यात्री सुविधा व ट्रेन परिचालन जैसे अहम मुद्दों पर खड़े-खड़े कर ली बात

-पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक द्वारा वार्षिक दौरे के बाद शुक्रवार शाम रतलाम पहुंचे। (देखे वीडियो)


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र शुक्रवार रतलाम मंडल के वार्षिक दौरा कर शाम को रतलाम पहुंचे। दिनभर दौरा करने के बाद निर्धारित समय पर मंडल मुख्यालय आ गए थे। लेकिन जल्दबाजी में रेलवे स्टेशन पर मेलमिलाप की महज औपचारिकता पूरी कर ली।

मालूम हो कि इससे पहले के सालों में महाप्रबंधक बकायदा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 स्थित वीआईपी रूम में बैठकर इत्मिनान से मीडिया से चर्चा कर यात्री सुविधाओं की जानकारी देते थे। बल्कि रेल संगठनों सहित राजनीतिक पार्टियों तथा जनप्रतिनिधियों से रेल विकास के अहम मुद्दों पर विचार विमर्श भी किया करते थे।

इसके दीगर महाप्रबंधक मिश्र इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा होते हुए शाम 7 बजे करीब रतलाम पहुंचे। प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर उन्होंने मीडिया से चर्चा में यात्री सुविधा सहित ट्रेन परिचालन जैसे अहम मुद्दों पर खड़े-खड़े ही चर्चा कर ली। बल्कि रेल संगठनों सहित राजनीतिक पार्टी के लोगों का भी प्लेटफॉर्म पर ही सत्कार स्वीकार लिया। उन्होंने रेलवे सुविधाओं की फौरी तौर पर जानकारियां दी। इस दौरान डीआरएम अश्विन कुमार, एडीआरएम अशफ़ाक़ अहमद सहित जोन मुख्यालय के हेड ऑफ डिपार्टमेंट व मंडल के ब्रांच ऑफिसर मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.