Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

जीएम सर, प्‍लीज ध्‍यान दें….डेमू पैसेंजर ट्रेन में नहीं हो रही सफाई, टॉयलेट भी गंदे हैं, एक्‍सप्रेस ट्रेनों की तरह सफाई क्‍यों नहीं की जा रही

-पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र को बताई यात्री व रेलकर्मियों की समस्या।
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल के वार्षिक दौरे पर आए पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र को यात्री असुविधाओं पर ध्‍यानाकर्षित कराया गया। वहीं रेल संगठनों के पदाधिकारियों ने रेलवे कर्मचरियों से जुड़ी समस्‍याओं के निदान की मांग भी की।
महाप्रबंधक मिश्र ने शुक्रवार को इंदौर, देवास, उज्‍जैन तथा रतलाम का दौरा किया। वे शाम करीब 7 बजे रतलाम पहुंचे। यहां प्‍लेटफॉर्म नंबर 5 पर उन्‍हें ज्ञापन दिए गए।
मंडल उपयोगर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) सदस्‍य गोपाल कृष्‍ण सोडानी ने मांग की है कि डेमू पैसेंजर ट्रेन में सफाई पर बिल्कूल भी ध्‍यान नहीं दिया जा रहा है। इस ट्रेन के टॉयलेट भी गंदे रहते हैं। ट्रेन रात में 11.30 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक रतलाम प्‍लेटफॉर्म पर खड़ी रहती है। एक्‍सप्रेस ट्रेनों में सफाई की तरह ही डेमू ट्रेनों में सफाई की ओर ध्‍यान दिया जाए। प्‍लेटफॉर्म नंबर 1 पर सुबह एक ही लाइन पर दो ट्रेनें विपरित दिशा इंदौर व कोटा की ओर जाने वाली खड़ी रहती है। कई यात्री गफलत में गलत ट्रेन में सवार हो जाते हैं। इन ट्रेनों के प्‍लेटफॉर्म में बदलाव किया जाए या एक समय में एक ही ट्रेन का संचालन किया जाए। इसी तरह सोडानी ने अन्‍य समस्‍याएं भी बताई।

नए रेल आवासों का निर्माण किया जाएं:- इसी तरह वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में जीएम मिश्र को उज्‍जैन में ज्ञापन देकर रेल कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं का ज्ञापन सौपा।
मांग की है कि नए रेल आवासों का निर्माण किया जाए, दाहोद वर्क शॉप सहित मंडल में अस्वीकृत अनुकम्पा नियुक्ति के शेष प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की जाए। सेफ्टी केटेगरी के सभी रिक्त पदों की पूर्ति की जाए, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए शुजालपुर, नागदा, मंदसौर, चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर निजी अस्पताल से अनुबंध किया जाए। ट्रैक मेंटेनर्स को रक्षक उपकरण उपलब्ध कराया जाए। पेट्रोलिंग बिट को अधिकतम 10 किमी तक रखना, नागदा, इंदौर एवं चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर नए कम्युनिटी हाल का निर्माण करना, उज्जैन में नया भव्य होली डे होम बनाना, प्रत्येक लिपिकीय टेबल पर पर्सनल कम्‍प्‍यूटर उपलब्ध कराना तथा मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम में सेंट्रलाइज एयर कंडीशनर लगाने जैसी मांग भी उठाई गई।

11 सूत्रीय मांगों का महा प्रबंधक को दिया ज्ञापन:- वेस्टर्न रेलवे एम्‍प्‍लाइज यूनियन रतलाम मंडल के मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे एवं मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ। के नेतृत्व में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक मिश्र को रतलाम स्टेशन पर प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, सुनील चतुर्वेदी, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, यांत्रिक शाखा अध्यक्ष कुलदीप चौहान, युवा नेता आशीष नागदे, शशिकांत शर्मा, राजेश डागी के अलावा मंडल पदाधिकारी शाखा पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

रेलवे कॉलोनी में सफाई सफाई पर ध्‍यान नहीं:- इसी तरह ऑल इंडिया रेलवे ओबीसी एक्‍प्‍लॉइज एसोसिएशन ने महाप्रबंधक को आठ सुत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के अजय सिंह ने मांग की है कि मास्‍टर प्‍लान के तहत रेलवे स्‍टेशन पर हमारे संगठन का कार्यलय तोड़ दिया गया है। रेलवे कॉलोनी में जो नई जगह आबंटित की है। उसका काम 14 माह बाद भी पूरा नहीं हुआ। जल्‍दी ही इसे पूरा कराया जाए। रेलवे कॉलोनी में गाजर घास की समस्‍या है। सफाई व्‍यवस्‍था भी उपयुक्‍त नहीं है। कर्मचारियों के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखते हुए नियमित सफाई के निर्देश दिए जाए। रेलवे अस्‍पताल में फिजिशियन की नियुक्ति करने के अलावा दांत संबंधित उपचार के पूरे इंतजाम रेलवे अस्‍पताल में ही किए जाए।
ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्प. एसोसिएशन ने की मांग:- महाप्रबंधक के रतलाम आगमन पर स्वागत किया कर ज्ञापन दिया। मांग की गई है कि छठें पे कमीशन गुड्स गार्ड के पदोन्नति में पे ग्रेड को लेकर रही इनोमली को दूर किया जाए। रेलवे विस्तारीकरण में रेलवे परिसर में तोड़े गए एसो. के कार्यालय के लिए स्थान आबंटित किया जाए। न्यू रेलवे कॉलोनी रोड नंबर 2 से लेकर 6 तक पीने का पानी दूषित आता है। मीठे पानी की व्यवस्था की जाए। साथ ही कमचारियों के पदोन्नति से सम्बंधित में मामले भी उठाए गए। इस मौके पर जोनल उपाध्यक्ष आर. सी. वर्मा, मंडल मंत्री पी. एन. वर्मा, मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष एम. एल. मीना, मंडल कोषाध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य एवं रामावतार वर्मा, प्रदीप महावार, मुकेश मालवीय, प्रकाश बुनकर, गगन छपरी, कमलेश मीणा, सीताराम मीणा, नेमीचंद मीणा, हेमराज बैरवा, प्रेम बैरवा, हरिमोहन वर्मा, भागचंद मीणा, संजय मीणा, आर. परमार, एल.ओमप्रकाश बड़गोतिया, अभिषेक करोसिया, हरीश गहलोत, शेखर कोल, सुधीर वर्मा, रामभरोस वर्मा, हरीशसिंह मीणा, सचिन कांबले, मनोज प्रभाकर, प्रकाश परमार, शिवराम अश्विनी वर्मा, मनीष जाटवख्‍ बीपी बंसीवाल, संजय मीणा आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.